वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage ग्रामीणों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया स्वागत

अमित अठवाल
अम्बाला कवरेज @ अम्बाला-विकसित भारत संकल्प जन संवाद यात्रा मंगलवार को अम्बाला ब्लॉक-1 के तहत गांव दुराना व कोट कुछआ खुर्द पहुंची। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजबीर बराड़ा ने उपस्थित सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलवाई।पूर्व विधायक एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजबीर बराड़ा ने इस मौकेे  पर उपस्थित ग्रामीणों व अन्य को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर वर्ग के लिये योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, यही यात्रा को निकाले जाने का उद्देश्य है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस सपने एवं संकल्प को हमें मिलकर पूरा करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकसित भारत संकल्प जन संवाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा को लेकर सभी में उत्साह व जोश है। देश व प्रदेश में जनहित के लिए जो भी कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं उन योजनाओं का लाभ अंतिम छोर में बैठे योग्य व्यक्ति को मिले इसके लिए सरकार कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हर वर्ग के उत्थान के लिए निरन्तर कार्य किए जा रहें हैं। यात्रा को निकाले जाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि जो व्यक्ति जिस योजना के तहत पात्र हैं, यदि किसी कारणवश उसे योजना का लाभ नहीं मिला है तो उसे योजना का लाभ दिलवाना हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जो योजनाएं क्रियान्वित की गई है उस बारे आम जन को भी जागरूक करना हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सैल्फ हैल्प गू्रप के माध्यम से महिलाओं को रोजगार मुहैया करवाकर लखपति बनाने का काम किया जा रहा हैं। किसानों के लिए फसल बीमा योजना और किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार रूपए सालाना किसानों को उनके खातों में सीधे दिए जा रहें हैं।ambala coverage ग्रामीणों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया स्वागत

ambala coverage दो दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयन्ती महोत्सव का आयोजन

इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज हो रहा है। चिरायु कार्ड के माध्यम से भी यह सुविधा दी जा रही है। हरियाणा की सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य हो रहे हैं। मैरिट के आधार पर योग्य युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं। किसानों के लिये भी अनेक योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगभग 11 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से निकालने का काम किया है।इस मौके पर पूर्व विधायक राजबीर बराड़ा ने गांव दुराना में 20 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। उन्होनें कहा कि हम सबको मिलकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को विकसित बनाने का जो संकल्प लिया हुआ है उसे मिलकर पूरा करना हैं। इस अवसर पर उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों व नल से जल अभियान के तहत पूरे गांव में पानी के कनेक्शन लगने पर ग्राम पंचायत दुराना को प्रशंसा पत्र भेंट किया।इस मौके पर डीडीपीओ दिनेश शर्मा, मोहड़ा मंडल अध्यक्ष जसपाल, सुभाष शर्मा धन्यौड़ी, साहब सिंह मोहड़ी, शिव कुमार धन्यौड़ा, कोटकछवा खुर्द सरपंच शालिनी, सरपंच दुराना कुमारी मनीषा, सरपंच कलेरा दलजीत सिंह,  के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।ambala coverage ग्रामीणों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया स्वागत

ambala coverage दो दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयन्ती महोत्सव का आयोजन

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें