वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage हरियाणा सीएम ने खाई गीता की सौगंध, बोले- भर्ती प्रक्रिया में लिप्त अफसरों के बख्शेंगे नहीं

अम्बाला कवरेज @ चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया में विपक्ष द्वारा पर्ची-खर्ची के आरोप पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पवित्र ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता पर हाथ रखकर सौगंध खाते हुए कहा कि अगर किसी भी स्तर के कोई भी अधिकारी की संलिप्ता पाई गई, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। तुरंत बर्खास्त किया जाएगा।मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बोल रहे थे। मनोहर लाल ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की हालत ऐसी हो गई है कि भंडारे में जाएं तो पूड़ी खत्म, बाहर आए तो चप्पल गायब। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहाकि वर्तमान राज्य सरकार ने मेरिट पर सरकारी नौकरियों में भर्ती की प्रक्रिया को अपनाते हुए क्लास-1 व 2 की 11,500 तथा क्लास-3 व 4 की 1 लाख 6 हजार पदों पर भर्तियां की गई हैं। इसके अतिरिक्त क्लास-1 व 2 के 3200 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया जा चुका है। ग्रुप सी व डी के लगभग 61 हजार पदों पर भर्तियां पाइपलाइन में हैं। इस प्रकार हमारी सरकार में कुल 1 लाख 67 हजार भर्तियां हो जाएंगी। जबकि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल में एचपीएससी की 8700 तथा एचएसएससी की 93 हजार ही भर्तियां हुई थी।मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम को लेकर भी विपक्ष द्वारा लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने पारदर्शी तरीके से नौकरी देने के लिए ठेकेदारी प्रथा को खत्म करते हुए हरियाणा कौशल रोजगार निगम गठित किया है। इस सरकारी प्लेटफॉर्म के तहत 1,05,728 पुरानी मैनपावर को समायोजित किया गया है और 12,885 नए लोगों को नौकरी दी गई है।ambala coverage हरियाणा सीएम ने खाई गीता की सौगंध, बोले- भर्ती प्रक्रिया में लिप्त अफसरों के बख्शेंगे नहीं

ambala coverage ग्रामीणों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया स्वागत

उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा प्रदेश में बेरोजगारी के आंकड़ों को लेकर की जा रही बयानबाजी पूरी तरह से तथ्यों से परे हैै। विपक्ष हमेशा एक निजी संस्था, सीएमआईए के आंकड़ों पर खेलता है, जबकि उसके आंकड़े हमेशा बदलते रहते हैं। एक माह पहले यह संस्था हरियाणा में बेरोजगारी का 22 प्रतिशत, अगले ही माह 34 प्रतिशत और फिर 28 प्रतिशत का आंकड़ा दर्शाती है। जबकि इसी संस्था ने नवंबर माह का आंकड़ा 8 प्रतिशत दर्शाया है।इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन ने भी बेरोजगारी का आंकड़ा 9 प्रतिशत बताया है, हालांकि यह भी सैंपल आधारित होता है। उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र में दर्ज परिवारों के डाटा में लोगों ने स्व घोषित बेरोजगारी बताई है। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार का लक्ष्य जीरो ड्रॉप आउट का है, इसके लिए 6 से 18 आयु वर्ष के बच्चों को स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से ट्रैक किया जाएगा और उन्हें स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करवाई जाएगी। हालांकि कुछ बच्चे गुरुकुल या मदरसों में भी जाते हैं, उनकी भी जानकारी ली जाएगी।ambala coverage हरियाणा सीएम ने खाई गीता की सौगंध, बोले- भर्ती प्रक्रिया में लिप्त अफसरों के बख्शेंगे नहीं

ambala coverage ग्रामीणों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया स्वागत

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.