वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage सीईटी ग्रुप-56 व 57 को छोड़कर अन्य ग्रुपों की परीक्षाओं से हाईकोर्ट ने हटाया स्टेः सीएम

अम्बाला कवरेज @चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहाकि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सीईटी ग्रुप-56 व 57 को छोड़कर सीईट के अन्य ग्रुपों की परीक्षाओं के लिए स्टे हटा दिया है। परिणामस्वरूप राज्य सरकार अब गुप-सी के 63,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगी।मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बोल रहे थे। मनोहर लाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान शहीदों को याद करने के लिए अयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के मामले में हरियाणा को देशभर में बेस्ट परफोर्मिंग स्टेट अवार्ड दिया गया है। हरियाणा में लगभग 31 हजार कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।उन्होंने कहा कि क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टमस (सीसीटीएनएस) के तहत हरियाणा पुलिस को देशभर में पहला स्थान हासिल हुआ है। उन्होंने सदन को यह भी अवगत कराया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा हरियाणा के उर्जा दक्षता सूचकांक में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए 14 दिसंबर, 2023 को हरियाणा को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया है। मनोहर लाल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि शत-प्रतिशत रेलवे विद्युतीकरण वाला हरियाणा पहला राज्य बन गया है।ambala coverage सीईटी ग्रुप-56 व 57 को छोड़कर अन्य ग्रुपों की परीक्षाओं से हाईकोर्ट ने हटाया स्टेः सीएम

ambala coverage हरियाणा में 14.29 लाख से ज्यादा परिवार गरीबी रेखा से ऊपर आएः मुख्यमंत्री

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.