वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage किसानों को अब सुबह 5 से दोपहर 1 बजे और सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगी बिजली

अम्बाला कवरेज @ चंडीगढ़। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में बढ़ती ठंड के कारण किसानों द्वारा अपने खेतों में पानी देने में आ रही परेशानी को दूर करते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने ट्यूबवेलों पर दी जाने वाली बिजली सप्लाई के समय में परिवर्तन किया है।अब किसानों को दिन के समय में 2 शिफ्टों में बिजली मिलेगी, जिससे किसान रात को बजाय अब दिन के समय में अपने खेतों में पानी दे सकेंगे। मनोहर लाल ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति दी जाए।सरकार के इस निर्णय से किसानों को बहुत बड़ा लाभ होगा। पिछले कुछ दिनों से प्रदेशभर से किसानों द्वारा सरकार को इस परेशानी से अवगत कराया जा रहा था, जिसके बाद आज मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है।ambala coverage किसानों को अब सुबह 5 से दोपहर 1 बजे और सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक मिलेगी बिजली

ambala coverage गृह मंत्री अनिल विज का बिहार के शिक्षा मंत्री पर पलटवार, बोले “हमें अज्ञानियों से शिक्षा नहीं लेनी, अल्प ज्ञानी अपना मुंह बंद रखें तो देश की बहुत बड़ी सेवा होगी”

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें