Ambala Today News : नगर निगम अंबाला शहर ने चलाया अभियान, 22 लोगों के बिना मॉस्क के काटे चालान

Ambala Today News : नगर निगम अंबाला शहर ने चलाया अभियान, 22 लोगों के बिना मॉस्क के काटे चालान
अंबाला (अंबाला कवरेज)। नगर निगम अंबाला शहर की टीम द्वारा मास्क न पहनने वालों पर नकेल कसने का काम जारी है इसी कड़ी के तहत आज अम्बाला शहर क्षेत्र में मास्क न पहनने के चलते 22 लोगों के चालान काटे गये। नगर निगम की टीम ने इस कार्य के तहत खन्ना पैलेस रोड, अम्बा मार्किट, मानव चौंक, दुर्गा नगर, जलबेड़ा रोड, परशुराम कॉलोनी, सर्कुलर रोड, रविदास बस्ती, कृष्णा कॉलोनी, मानव विहार अम्बाला शहर के पास मास्क न पहनने के कारण चालान काटे गये और जन साधारण को समझाया गया कि वे मास्क पहनकर रखें, सामाजिक दूरी बनाकर रखें, अपने हाथों को बार-बार धोते रहें तथा सैनीटाईज भी करते रहें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव से बचने के लिए हिदायतों की पालना करना सभी के हित के लिए है।

Leave a Comment

और पढ़ें