वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Haryana Big News : शभ्भू बॉर्डर पर प्रशासन की तैयारी, किसानों ने बैरिगेट को तोड़ने की कौशिश, प्रशासन का दावा नहीं होने दी कोई अप्रिय घटना

अंबाला कवरेज @ निखिल सोबती। पंजाब के कुछ किसान संगठनों द्वारा शम्भु बार्डर से दिल्ली कूच को देखते हुए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियाँ एवम पुख्ता प्रबन्ध किए गए। बकायदा आईजी अम्बाला शिबास कबिराज, उपायुक्त पार्थ गुप्ता व पुलिस अधीक्षक अम्बाला सुरेन्द्र सिंह भोरिया मौके पर उपस्थित होकर सभी गतिविधियों पर नजर रखे रहे। दिल्ली कूच को लेकर किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जहां पुलिस प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियाँ की गई थी।  वहीं जिलाधीश द्वारा धारा 144 (163 बीएनएसएस) के तहत आदेश भी जारी किए हुए है। माननीय  सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार शम्भु बार्डर पर यथास्थिति बनी रहे इस बारे आदेश दिए हुए है ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो।

किसानों के इस जत्थें में 101 से ज्यादा संख्या में किसान शामिल हुए। जिन्होंने बार-बार बैरीकेडस तोड़कर व पुलिस मोर्चे की जालियों पर चेन/जंजीरें बाँधकर मोर्चे को गिराने का भरसक प्रयास किया व मोर्चे पर चढकर उत्पात मचाया। इस जत्थें में कोई भी जिम्मेवार किसान नेता दिखाई नहीं दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा संयम बरतते हुए किसानों को मोर्चे से पीछे रहने व कानून व्यवस्था ना बिगाड़ने की बार-बार चेतावनियां दी गई। इस दौरान पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कार्यवाही अमल में लाई गई। माननीय महानिरीक्षक अम्बाला मंडल शिबास कबिराज ने बताया कि किसानों द्वारा हंगामा कर बैरीकेडस तोड़े व मोर्चा गिराने का भरसक प्रयास कर उत्पात मचाया। उन्होंने बताया कि किसी को भी कानून व्यवस्था हाथ में नहीं लेने दी जाएगी और जो भी नियमों की अवहेलना करता है उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि उक्त किसान मोर्चा संगठन दिल्ली प्रशासनिक अनुमति लेकर स्थानीय प्रशासन को दिखाकर दिल्ली कूच करें।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें