वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news अंबाला शहर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव का हवनयज्ञ के साथ हुआ शुभारंभ

अमित कुमार
अंबाला कवरेज@ अंबाला।  अम्बाला शहर के रामबाग मैदान में आयोजित जिला स्तरीय गीता महोत्सव का शुभारम्भ आज हवन यज्ञ के द्वारा किया गया। इस मौके पर एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, नगराधीश पूजा कुमारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। गीता महोत्सव में विभिन्न विभागों व संस्थाओं द्वारा 30 स्टाल लगाए गए हैं। इस प्रदर्शनी का उदघाटन एसडीएम दर्शन कुमार द्वारा किया गया। उदघाटन उपरांत एसडीएम दर्शन कुमार, सीटीएम पूजा कुमारी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की योजनाओं के साथ-साथ संस्थाओं द्वारा लगाए गये स्टाल भी महोत्सव का आकर्षण केन्द्र रहे। मंचीय कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि एसडीएम दर्शन कुमार द्वारा श्रीमदभगवद गीता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। गीता जयंती महोत्सव के प्रथम दिन भारी संख्या मे लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और जानकारी प्राप्त की जिनमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ अन्य लोग भी शामिल रहे। इस अवसर पर एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने कुरूक्षेत्र की भूमि पर महाभारत के युद्ध के दौरान एक ऐसा शांति का संदेश दिया था जो आज गीता उपदेश के नाम से पूरे विश्व को प्रकाशमय कर रहा है। पवित्र ग्रन्थ गीता के ज्ञान रूपी प्रकाश से ही पूरे विश्व की शंकाएं, समस्याएं दूर हो सकती हैं। इस ज्ञान के प्रकाश को अपने जीवन में धारण करने के लिए हम सभी को पवित्र ग्रन्थ गीता के उपदेशों को अपनाना होगा और भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिए गए निष्काम कर्म के संदेश को अपने जीवन में धारण करना होगा।

 

उन्होंने जिलावासियों से अनुरोध किया कि वे तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव में पहुंचकर गीता का ज्ञान प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि गीता जयंती महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल भी लगाए गए हैं। संस्थाओं द्वारा भी स्टाल लगाए गए हैं। उन्होने कहा कि कुरूक्षेत्र में जहंा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है वहीं प्रदेश के प्रत्येक जिला में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने यह भी बताया कि 9 दिसम्बर (आज) से शुरू हुआ गीता महोत्सव 11 दिसम्बर तक चलेगा और 11 दिसम्बर को गीत श्लोकोच्चारण के  साथ-साथ शोभा यात्रा एवं प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी स्थल पर हयिाणावी वाद्य यंत्रों से सुसज्जित पार्टियों ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। नगाड़ा पार्टी, बीन पार्टी व डेरू वादक ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य अतिथि सहित अन्य लोगों का स्वागत करते हुए अपनी बेहतर प्रस्तुति दी। आमजन इन पार्टियों के साथ सैल्फी लेते हुए दिखे और उन्होंने भी उनके साथ नृत्य करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। वहां पर उपस्थित स्कूली बच्चे भी नगाड़ा व बीन पार्टी की प्रस्तुति को देखकर काफी रोमांचित हुए।  समारोह में एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, सीटीएम पूजा कुमारी, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त पुनीत कुमार को डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, एआईपीआरओ मनोज कुमार ने स्मृति चिन्ह, श्रीमदभगवद गीता व शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मंच संचालन की बेहतरीन भूमिका प्राध्यापक जितेन्द्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी शशिकांत शर्मा, रैडक्रास सोसायटी सचिव विजय लक्ष्मी, जिला बागवानी अधिकारी डॉ0 विरेन्द्र पुनिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी मीक्षा रंगा, सीडीपीओ सुमन बाला, कार्यकारी अभियंता बिजली निगम सुखबीर सिंह, डीआईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment