वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Big News : महिलाओं को मिलेगी 2100 रुपए महीना, शुक्रवार से फार्म भरना शुरू, पढ़िए

अंबाला कवरेज @ चंडीगढ़। दिल्ली में विधानसभा चुनाव नजदीक है और चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बड़ा पत्ता खेल दिया। पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के साथ किए गए वायदे काे पूरा करने की घोषणा कर दी और कहा कि महिलाओं को अब 1000 रुपए नहीं, बल्कि 2100 रुपए महीना दिए जाएंगे। इसके लिए बकायदा शुक्रवार से फार्म भरने की भी घोषणा की है। दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने इस घोषणा के साथ ही भाजपा को जाेरदार झटका दे दिया है।

दिल्ली सरकार ने कैबिनेट में महिला सम्मान योजना पर मोहर लगा दी है। साथ ही अपने संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि यह योजना को काफी समय पहले लागू हो जाती, लेकिन उनके जेल जाने के कारण लटक गई थी। वहीं दूसरी तरफ केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के नेता आकर पूछेंगे कि आखिर इतना पैसा कहा से आएंगा, महिलाओं को उन्हें जवाब देना होगा कि केजरीवाल है तो मुमकिन है।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment