वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Big News : अगर आप भी शेयर बाजार में रखते हैं दिलचस्पी तो एक बार जरूर पढ़ ले यह खबर

अंबाला कवरेज @ चंडीगढ़। अगर आप भी शेयर बाजार में दिलचस्पी रखते हैं तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ ले। इस सप्ताह के शुरूआत से ही शेयर बाजार में कहीं न कहीं अस्थिरता थी, लेकिन सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट दिखाई दे रही है। सेंसेक्स और निफ्टी में एक फीसदी से ज्यादा गिरावट आई है। नवंबर के महंगाई के आंकड़ों ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया। निफ्टी मेटल स्टॉक्स में 5 फीसदी तक गिरावट आई। निवेशकों की नजर चीन के स्टीम्यूलस पैकेज पर है। चीन की इकॉनमी पटरी पर लौटती है तो इससे दुनियाभर में मेटल की डिमांड में तेजी देखने को मिलेगी। इस बीच इंटरेस्ट रेट से जुड़े सेक्टरों में भी भारी गिरावट आई।

सुबह 11.00 बजे सेंसेक्स 1,147 अंक यानी 1.41% गिरावट के साथ 80,142 अंक पर आ गया जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 337 अंक यानी 1.37% की गिरावट के साथ 24,211 अंक तक लुढ़क गया। इस गिरावट से बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 6.5 लाख करोड़ रुपये गिरकर 451.65 लाख करोड़ रह गया।

किन शेयरों में आई सबसे ज्यादा गिरावट

सेंसेक्स के शेयरों में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा गिरावट हुई। दूसरी ओर भारती एयरटेल, नेस्ले, अदाणी पोर्ट्स और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। शेयर बाजार को आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 3,560.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत गिरकर 73.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें