वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर उपायुक्त पार्थ गुप्ता की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक, 40 वार्डों के चुनाव का शेड्यूल जारी

अंबाला कवरेज @अंबाला – हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर उपायुक्त पार्थ गुप्ता की अध्यक्षता में सम्बधिंत विभागों के अधिकारियों की एक बैठक हुई। जिसमें उपायुक्त ने इन चुनावों को लेकर सम्बधिंत अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देशों दिए। उन्होंने कहा कि 10 जनवरी तक पात्र व्यक्ति अपनी वोट बनवा सकता हैं। उन्होंने उपमंडल के चारों सबडिवीजन में हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के चुनाव को लेकर किए जा रहें कार्यो के बारे में समीक्षा करते हुए कहा कि इन चुनावों को सही प्रकार से एवं शान्तिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी अपना कार्य तत्परता एवं सजगता के साथ करें।उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि आयुक्त गुरुद्वारा चुनाव, न्यायमूर्ति एचएस भल्ला द्वारा हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रदेश भर में बने सभी 40 वार्डों के प्रथम आम चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है।उपायुक्त ने बताया कि आम चुनाव 19 जनवरी 2025 को होंगे। नामांकन आमंत्रित करने के लिए अधिसूचना का प्रकाशन बुधवार, 18 दिसंबर 2024 को कर दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि 20 दिसंबर से नामांकन पत्र भरे जाने का कार्य शुरू हो चुका है जोकि 28 दिसंबर 2024 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच और छटंनी की जाएगी। इसी प्रकार रिटर्निंग अधिकारी के आदेश में संशोधन के लिए डीसी को आवेदन दायर करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 की है। डीसी द्वारा संशोधन आवेदन पर निर्णय 01 जनवरी 2025 को लिया जाएगा। वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 01 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

 

 

 

 

 

कोई भी उम्मीदवार 02 जनवरी 2025 तक उम्मीदवारी वापस ले सकते हैं और फिर उसी दिन चुनाव चिह्न दोपहर 03 बजे के बाद आवंटित किए जाएंगे। अगर आवश्यक हुआ तो 19 जनवरी 2025 को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव सुबह 8 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक करवाए जाएंगे। मतदान पूरा होने के तुरंत बाद बूथ पर ही मतगणना करवा दी जाएगी। डीसी ने बताया कि नामांकन पत्र भरने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को नामांकन की अंतिम तिथि से पहले निर्वाचन अधिकारी के पास पांच हजार रुपये का शुल्क जमा करना होगा।इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त ब्रह्मजीत सिंह, एसडीएम अम्बाला शहर दर्शन कुमार, एसडीएम अम्बाला छावनी सतिन्द्र सिवाच, नगराधीश पूजा कुमारी, सीईओ जिला परिषद् गगनदीप सिंह, मार्किट कमेटी सचिव राजेश, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के एग्जीक्यूटिव मेंबर तरविन्द्र पाल सिंह व हरपाल सिंह काम्बोज, मनप्रीत सिंह के साथ-साथ अन्य सम्बधिंत मौजूद रहें।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.