वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन

अमित कुमार
अंबाला कवरेज@ अंबाला।
सनातन  धर्म  महाविद्यालय परिसर में  संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत व्याख्यान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम & गैस के संयुक्त तत्वाधान में हुआ। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहित बिंदलिश नें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रजिंदर सिंह एवं हिंदुस्तान पेट्रोलियम से आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। डॉ मोहित नें मुख्य वक्ता श्री ऋषभ भटनागर, इंचार्ज, स्वास्थ्य सुरक्षा व वातावरण विभाग, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम एवं सुश्री अंजलि का स्वयंसेवकों से परिचय करवाया तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की थीम पर प्रकाश डाला।
तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नें स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों, ड्राइविंग से संबंधित नियमों, बेसिक लाइफ सेविंग रूल्स इत्यादि से अवगत करवाया तथा बच्चों को इन नियमों को अनुसरण करने के लिए प्रेरित किया। व्याख्यान के माध्यम से श्री भटनागर  ने सभी को संदेश दिया कि समाज के सभी वर्गों को सुरक्षा नियमों का अनुसरण देश की जड़ मज़बूत करने के लिए अवश्य करना चाहिये। कार्यक्रम के अंत में एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरधर गोपाल नें सभी का धन्यवाद करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सुरक्षा नियमों का सभी जीवन में महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का सफल बनाने में कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहित बिन्दलिश, डॉ आरती, डॉ गिरधर गोपाल, एन एस एस स्वयंसेवक सुमित, मोहित, सलोनी, मनीष, सृष्टि, प्रिया इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें