वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : दुबई में धोखाधड़ी का शिकार हुआ युवक – अनिल विज ने एजेंटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए आदेश!

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर अम्बाला छावनी के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा-निर्देश दिए। अम्बाला छावनी खटीक मंडी निवासी महिला ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए कहा कि उसके बेटे को दो एजेंटों ने दुबई में अच्छी नौकरी का झांसा देकर भेज दिया। मगर दुबई जाने के बाद उसके बेटे से लेबर का काम कराया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसका आरोप था कि आरोपियों ने उसके बेटे का पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। उसने जब एजेंटों से बातचीत की तो एजेंटो ने उससे डेढ़ लाख रुपए मांगे। यह राशि उसने एजेंटों को दी, मगर इसके बाद भी बेटे को आरोपी वापस आने नहीं दे रहे हैं। महिला ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अम्बाला आईजी को मामले में जांच के निर्देश दिए।

ambala coverage news : क्या मिथुन चक्रवाती का बयान सच में पश्चिम बंगाल की बिगड़ी कानून व्यवस्था की ओर इशारा कर रहा है

तोपखाना परेड से आई महिलाओं ने ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज को बताया कि परेड में उनके घरों को कच्चा रास्ता जाता है। इस कारण खासकर बारिश के दिनों में उन्हें मुख्य रास्ते से घर तक आने-जाने में परेशानी होती है। मंत्री अनिल विज ने मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। छावनी निवासी व्यक्ति ने उसके प्लाट की रजिस्ट्री के लिए कोर्ट के आदेशों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की। उसका आरोप था कि मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी प्रकार कालेज छात्रा द्वारा उसका बस पास गुम हो जाने के कारण रोडवेज विभाग द्वारा नया पास नहीं बनाने की शिकायत दी जिसपर परिवहन मंत्री अनिल विज ने जीएम रोड को कार्रवाई के निर्देश दिए। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के समक्ष इसके अलावा बिजली से संबंधित समस्याएं भी आई जिसपर उन्होंने मौके पर मौजूद बिजली अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं को भी मंत्री अनिल विज ने सुना व कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा भाजपा नेता मौजूद रहे।

ambala coverage news : क्या पेंशन और मेडिकल सुविधा में होगा सुधार

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.