वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : अम्बाला पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान: साइबर अपराधों से बचाव के उपाय!”

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला । माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री श़त्रुजीत सिहँ कपूर के निर्देशानुसार, माननीय पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल व साइबर पुलिस महानिरीक्षक श्री शिबास कबिराज के नेतृत्व एवम पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के कुशल मार्गदर्शन में 02 अप्रैल 2025 को हर्बल पार्क अम्बाला शहर में अम्बाला पुलिस ने साईबर जागरूकता अभियान चलाकर आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने बारे जागरूक कर साइबर अपराधांे से बचाव के उपाय बताए।
इस कार्यक्रम में लगभग 450 आम नागरिकों, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों व राहागिरो ने भाग लिया। साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थितगणों को साइबर एक्सपर्ट बबित कौशल व साइबर पुलिस टीम अम्बाला स0उ0नि0 फकीर चन्द, मु0सि0 अजय ने साईबर अपराधों से बचने बारे विशेष जानकारी दी। उन्होंने बतलाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति की काॅल पर भरोसा करके आप अपने बैक खाता/क्रैडिट/डेबिट कार्ड की जानकारी साझां ना करे। अपने फेसबुक, व्हटसएप्प का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहे। ओटीपी को किसी से भी शेयर ना करे, किसी भी अनजान व्यक्ति का वीडियो काल ना उठाएं। बिना जानकारी के लालचवश आॅनलाईन सस्ते सामान को ना खरीदे। पुलिस वर्दी में वीडियो काॅल करके डिजिटल अरेस्ट करने वालों से ना डरें। साइबर अपराध से बचने हेतू सतर्कता बरतें। पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने बतलाया कि अम्बाला पुलिस द्वारा साइबर  जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को साइबर अपराधों व धोखाधडी करने वाले ठगों से बचाना और जागरूक करना है। उन्होंने बतलाया कि साइबर अपराध घटित होने पर तुरन्त साइबर क्राईम हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर काॅल करें व वेबसाइट एचटीटीपीएसरूध्ध्साइबर क्राईम डाट जीओवी डाट इन  पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएँ ताकि समय रहते उचित कार्यवाही की जा सके।

ambala coverage news : भारतीय सेना अग्निवीर योजना 2025-26: ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, जानें महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया!

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.