वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं ब्राह्मण सम्मान समारोह 19 अप्रैल को

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। सनातन धर्म पुरोहित मंडल के अध्यक्ष पंडित संजीव मौदगिल ने बताया कि शनिवार 19 अप्रैल 2025 को अंबाला शहर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं ब्राह्मण सम्मान समारोह का आयोजन परशुराम भवन बलदेव नगर, अम्बाला शहर में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिन ब्राह्मण बंधुओं ने अपना संपूर्ण जीवन सनातन धर्म के प्रचार प्रसार हेतु व्यतीत किया है उनको सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर सांसद माननीय कार्तिकेय शर्मा जी की विशेष उपस्थिति रहेगी तथा उन्हें भी ब्राह्मण समाज द्वारा विशेष सम्मान से नवाजा जाएगा। इस बारे में सनातन धर्म पुरोहित मंडल के पदाधिकारी पंडित तिलक राज शर्मा, पंडित अश्विनी पराशर, पंडित पंकज आत्रे, पंडित ईशू शर्मा आदि सांसद कार्तिकेय शर्मा को आमंत्रण पत्र देने उनके निवास पर गए। अध्यक्ष ने यह भी बताया कि यह कार्यक्रम 19 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से 1 बजे तक आयोजित होगा। जिसमें भजन संध्या तथा वयोवृद्ध एवं उत्कृष्ट ब्राह्मणों को सम्मानित किया जाएगा। तत्पश्चात ब्रह्मभोज एवं भंडारे का भी हरि इच्छा तक वितरण किया जाएगा।

ambala coverage 15 april 2025

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें