वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : अनिल विज से टैक्सी आपरेटरों ने ऑल इंडिया परमिट की अवधि 12 वर्ष तक बढ़ाने तथा उत्तराखंड में चार धाम यात्रा तक परमिट अवधि बढ़ाने की मांग की

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज के समक्ष आज टैक्सी आपरेटरों ने अपनी शिकायत रखते हुए राज्य सरकार से अदर स्टेट में ऑल इंडिया  का परमिट नौ वर्ष से 12 वर्ष करने की मांग उठाई। परिवहन मंत्री अनिल विज आज अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। दर्जनों टैक्सी आपरेटरों ने अपनी शिकायत देते हुए कहा कि अदर स्टेट में ऑल इंडिया का परमिट 12 वर्ष का होता है जबकि चंडीगढ़ व पंजाब में भी यह परमिट 12 वर्ष अवधि का है मगर हरियाणा में यह नौ वर्ष का है। टैक्सी आपरेटरों ने इस परमिट अवधि को नौ से 12 वर्ष करने की मांग उठाई। परिवहन मंत्री अनिल विज ने टैक्सी ऑपरेटर को मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। वहीं आपरेटरों ने यह मांग भी उठाई कि इस वर्ष उत्तराखंड सरकार अदर स्टेट टैक्सी को केवल 15 दिन की पासिंग दे रहे हैं जबकि पहले यह जब तक चार धाम यात्रा चलती थी तब तक परमिशन मिलती थी। उन्होंने कहा हमने ऑल इंडिया टैक्स भरा हुआ है। आपरेटरों ने परिवहन मंत्री अनिल विज से इस बारे में उत्तराखंड सरकार से बात कर उन्हें चार धाम यात्रा चलने तक अनुमति देने की मांग की। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस मामले में वह उत्तराखंड मुख्यमंत्री से पत्राचार कर समस्या को हल कराने का प्रयास करेंगे। विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, मंत्री अनिल विज ने आईजी अम्बाला को कार्रवाई के निर्देश दिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज से अम्बाला छावनी निवासी व्यक्ति ने अपनी शिकायत देते हुए कहा कि उसके बेटे से एजेंट ने कैनेडा भेजने के नाम पर ढाई लाख रुपए की ठगी की। पहले कैनेडा भेजने को कहा गया, मगर बाद में वह उसे आस्ट्रेलिया भेजने लगे थे। इसके बाद उसके बेटे को विदेश नहीं भेजा गया। मंत्री अनिल विज ने मामले में आईजी अम्बाला को कार्रवाई के निर्देश दिए।

ambala coverage 17 april 2025

एक ही फैमिली आईडी पर लगा दिए छह बिजली मीटर, ऊर्जा मंत्री ने जांच के निर्देश दिए
ऊर्जा मंत्री अनिल विज को 12 क्रास रोड निवासी महिला ने शिकायत देते हुए कहा कि वह बामुशकिल अपना घर चलाते हैं और उनका छोटा सा घर है। मगर बिजली विभाग ने उनकी एक फैमिली आईडी पर छह बिजली मीटर लगा दिए हैं जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मामले में मौके पर बिजली बिजली अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए।

जमीनी धोखाधड़ी की शिकायत, पुलिस को जांच के निर्देश दिए
कैबिनेट मंत्री अनिल विज को बोह निवासी व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि उसकी खेती की जमीन कुछ समय पूर्व कुछ लोगों ने खरीद ली थी, मगर इसकी राशि अब तक उसे नहीं दी गई है। अब राशि देने से खरीदार मना कर रहे हैं। मामले में मंत्री अनिल विज ने डीएसपी अम्बाला कैंट को जांच के निर्देश दिए। इसी प्रकार, राम किशन कालोनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि तहसील कार्यालय में उसकी जमीन का इंतकाल नहीं हो रहा है जबकि उसके जमीन के कागजात पूरे हैं। इस मामले में मंत्री विज ने एसडीएम अम्बाला कैंट को कार्रवाई के निर्देश दिए।

ambala coverage 17 april 2025

edited by alka rajput  

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Известные казино настоящего мира в современности с щедрыми бонусами и акциями. Играйте в вдохновляющей атмосфере проверяйте эксклюзивными развлечениями. Ресурсы с игровыми развлечениями с простым интерфейсом для легкости игры. Находите оптимальные бонусы.

Топовое казино игровое заведение Pinco ждет любителей азартных игр! Здесь можете найти огромный ассортимент игр а также прибыльные акции! Не пропустите конкурсы выиграть большие денежные средства! Присоединяйтесь незамедлительно к вселенной азартных игр с Pinco казино и наслаждайтесь радость от игры!

और पढ़ें

Известные казино настоящего мира в современности с щедрыми бонусами и акциями. Играйте в вдохновляющей атмосфере проверяйте эксклюзивными развлечениями. Ресурсы с игровыми развлечениями с простым интерфейсом для легкости игры. Находите оптимальные бонусы.

Топовое казино игровое заведение Pinco ждет любителей азартных игр! Здесь можете найти огромный ассортимент игр а также прибыльные акции! Не пропустите конкурсы выиграть большие денежные средства! Присоединяйтесь незамедлительно к вселенной азартных игр с Pinco казино и наслаждайтесь радость от игры!