वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका और प्रथम कक्षा का भव्य उद्घाटन

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला।  पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, अंबाला छावनी में कक्षा बालवाटिका एवं प्रथम कक्षा के शुभारंभ के उपलक्ष्य में विद्या प्रवेशोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय प्रांगण का वातावरण उल्लासपूर्ण एवं सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य श्री हरिन्द्र सिंह लाम्बा, मुख्याध्यापक श्री अनिल कुमार तथा समस्त शिक्षकों ने भाग लिया। सरस्वती वंदना के मधुर स्वरों ने वातावरण को आध्यात्मिक आभा से भर दिया। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने छात्रों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनमें स्वागत गीत, नृत्य एवं लघु नाटिका प्रमुख रहे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों को भावविभोर कर दिया। विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री अनिल कुमार ने स्वागत भाषण में नवप्रवेशित छात्रों एवं उनके अभिभावकों का हार्दिक स्वागत किया तथा विद्यालय की उपलब्धियों एवं शिक्षण व्यवस्था पर प्रकाश डाला। *प्राचार्य श्री हरिन्द्र सिंह लाम्बा ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में शिक्षा के महत्व, मूल्यों की स्थापना तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने नवागंतुक छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके सफल शैक्षिक पथ की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। समस्त अतिथियों एवं अभिभावकों ने विद्यालय परिवार की इस सृजनात्मक पहल की सराहना की।  

ambala coverage news मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना:हरियाणा सरकार का है सपना, सबका घर हो अपना- बुकिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल- डीसी पार्थ गुप्ता

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें