वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala cvoerage news : डा. अंबेडकर ने समाज को न्याय, समानता और आत्मसम्मान का दिखाया रास्ता- मेयर सुमन बहमनी

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ यमुनानगर। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में 20 अप्रैल (रविवार) को संविधान सम्मान स्वाभिमान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जिला स्तरीय कार्यक्रम गुरु नानक खालसा कॉलेज रोड स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। समारोह में जिलेभर से हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। इस भव्य समारोह की तैयारियों को लेकर पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मेयर सुमन बहमनी मुख्य रूप में पहुंची। बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। बैठक में समारोह स्थल पर बैठने, संबोधन, स्टेज व्यवस्था समेत विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समारोह को जनजागृति और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनाते हुए भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि बाबा साहेब डा. अंबेडकर का योगदान केवल संविधान निर्माण तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने पूरे समाज को न्याय, समानता और आत्मसम्मान का रास्ता दिखाया। आज की युवा पीढ़ी को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि यह सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। हमें डॉ. अंबेडकर द्वारा दिए गए अधिकारों की रक्षा करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। बैठक में एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि यह समारोह समाज में आत्मसम्मान और संविधान के महत्व को जागरूक करने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके समय में थे। इस अवसर पर आयुष विभाग के पूर्व डायरेक्टर डॉ. सतपाल बहमनी, जिला सचिव जंगशेर सिंह, प्रभा सागर, विक्रम वाल्मीकि, सोम प्रकाश नंबरदार, सुंदर लाल, शिव राम, चंद्र मोहन कटारिया सहित कई अन्य प्रमुख नेताओं ने विचार रखे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें