वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : सुप्रीम कोर्ट पर टिप्पणी करने वाले सांसद को बाहर का रास्ता दिखाए भाजपा

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला । सुप्रीम कोर्ट के अधिकार क्षेत्र को लेकर भाजपा सांसदों द्वारा की जा रही टिप्पणी को लेकर प्रदेश काँग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन ने कड़ा प्रहार किया है। जैन का आरोप है कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे योजनाबद्द तरीके से सुप्रीम कोर्ट पर अपने बयानों के जरिए दबाव बनाने का प्रयास कर रहे है। जैन ने कहा की यह देश संविधान से चलता है। संविधान ही देश मे सर्वोपरि है। उन्होंने कहा की देश में हर संस्था संविधान के अधीन ही काम करती है। जबकि भाजपा नेता सुप्रीम कोर्ट को भी अपने हिसाब से चलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता उच्चतम न्यायालय पर टिप्पणी कर देश की संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ठेस पहुंचा रहे हैं। जबकि जानबूझ कर  भाजपा अपने सांसद निशिकांत दुबे के बयान को निजी बता कर मामले से पल्ला झाड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद अपनी पार्टी के इशारे पर सर्वोच्च न्यायालय पर टिप्पणी कर रहे हैं। पर भाजपा न्यायपालिका पर अस्वीकार्य टिप्पणियों पर पूरी तरह से चुप हैं। उन्होंने कहा की संविधान पर बार-बार हो रहे हमलों को लेकर पीएम भी मौन है। प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के डेलीगेट रोहित जैन ने कहा कि भाजपा ने तो न्यायपालिका को भी नहीं बक्शा। उसकी स्वायतता पर भी भाजपा नेता लगातार उंगली उठा रहे हैं। साफ प्रतीत होता है कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं पर भी भरोसा नहीं कर रही है। जैन ने कहा कि 11 साल से भाजपा सत्ता में है
उसके नेताओं को जवाब देना चाहिए कि वे किसके इशारे पर सर्वोच्च न्यायालय और कांग्रेस पर उंगली उठा रहे हैं। भारतीय संविधान पर लगातार हो रहे हमलों पर प्रधानमंत्री की लगातार चुप्पी इन हमलों का मौन समर्थन तो नहीं है। भाजपा ने अपने सांसदों द्वारा सुप्रीम कोर्ट और सीजेआई पर किए गए हमलों से खुद को अलग कर लियाभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का यह कहना कि कि ये टिप्पणियां उनके निजी विचार हैं। रोहित जैन ने भाजपा अध्यक्ष से सवाल किया कि भाजपा सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। ऐसे नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी नेता न्यायपालिका की स्वायतता पर ऐसे सवाल उठा कर दबाव बनाने का प्रयास न कर सके।

ambala coverage 22 april 2025

edited by alka rajput

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें