वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : एसडी गर्ल्स हाई स्कूल, तोपखाना बाजार द्वारा भव्य सांस्कृतिक आयोजन

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। एस.डी. गर्ल्स हाई स्कूल, तोपखाना बाजार में आज एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम “साहित्य से सृजन तक” का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे विद्यालय के बैंड की मधुर धुनों के साथ हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर ज्ञान एवं प्रकाश के प्रसार का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर ताराचंद जी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि साहित्य और संस्कृति समाज को सभ्य बनाने की नींव हैं। विद्यालय की प्राचार्य महोदया ने स्वागत भाषण में विद्यालय की उपलब्धियों को साझा करते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य, कविता पाठ तथा ‘संगीतमय योग प्रदर्शन’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा – पुस्तक “नन्हें काव्यकार” का लोकार्पण, जो विद्यालय की साहित्यिक उपलब्धियों का प्रतीक बना। इसमें विद्यालय के 154 विद्यार्थियों की 200 स्वरचित कविताएं संकलित हैं।
वृद्धजनों के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति “वृद्ध आश्रम” ने सभी की भावनाओं को गहराई से छुआ और भरपूर सराहना प्राप्त की। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। पंजाबी भांगड़ा की जीवंत प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उल्लास से भर दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन, राष्ट्रीय गान और सभी अतिथियों के लिए आयोजित मधुर भोज के साथ हुआ।
चेयरमैन उमाकांत जी ने इस आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले सभी छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रोफेसर ताराचंद जी, अध्यक्ष उमाकांत जी,मैनेजर बृजमोहन गोयल जी, संदीप अग्रवाल जी,ए.डी. गांधीजी एवं एस डी सभा के सभी सदस्य उपस्थित रहे। तोपखाना बाजार के गणमान्य व्यक्तियों ने भी वहां पर शिरकत की । मंच का संचालन बरखा और रितु के द्वारा किया गया ।

ambala coverage news : JCI अम्बाला महिला टीम ‘रिदम’ ने आयोजित किया देसी टाइड्स विदेशी वाइब्ज़ फैशन शो”

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें