वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला कैंट में गणित विभाग द्वारा पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला कैंट के गणित विभाग द्वारा पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 21 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा ने किया तथा आयोजन गणित विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन एमएससी दीवांशी और निधि गणित ने कुशलता पूर्वक किया। निर्णायक मंडल में प्रो. बबीता बिस्ट और डॉ. हिमांशी जख्मी ने प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण का मूल्यांकन किया। आयोजन की संयोजिका  यशप्रीत कौर रहीं और कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रो. राशि बत्रा, प्रो. आशुका तथा प्रो. गरिमा सूदन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में खुशी (बीएससी द्वितीय वर्ष) ने प्रथम स्थान, आरजू पंडित (एमएससी द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान तथा ईशा (बीसीए प्रथम वर्ष) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने ‘स्टॉक मार्केट में गणित’, ‘प्रकृति में गणित’, ‘प्रसिद्ध गणितज्ञ’, ‘साइबर सुरक्षा में गणित’ और ‘श्रीनिवास रामानुजन का मैजिक स्क्वायर’ जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा ने कहा कि गणित जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में व्यावहारिक रूप से विद्यमान है और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में विश्लेषणात्मक क्षमता तथा प्रस्तुतिकरण कौशल को विकसित करने में सहायक होती हैं। गणित विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों ने गंभीरता और रचनात्मकता के साथ विषयों का चयन कर उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दीं, जो उनकी विषयवस्तु पर गहरी पकड़ को दशार्ता है। निर्णायक सुश्री बबीता बिस्ट ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों ने जटिल विषयों को सहज और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रमाण दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

ambala coverage 30 april 2025

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें