वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : सनातन धर्म कॉलेज में सीजीपीसी दिवस का आयोजन

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सैल द्वारा सीजीपीसी दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को उद्योग के लिए तैयार करने के लिए पूरे सत्र के दौरान की गई गतिविधियों को प्रदर्शित करना था। कार्यक्रम की शुरूआत एक लघु वीडियो प्रस्तुति से हुई, जिसमें वर्ष भर की प्रमुख गतिविधियों — जैसे प्लेसमेंट ड्राइव्स, कौशल विकास कार्यशालाएँ, प्रतियोगिताएँ, रिज्यूमे रीव्यू सत्र, व्यक्तित्व विकास सत्र, प्रशिक्षण कार्यक्रम, और समूह चचार्एँ — का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रोफेसर मुस्कान अग्रवाल को ग्राफिक डिजाइनिंग और प्रोफेसर भविषा वर्मा को आईसीटी टूल्स पर कार्यशालाओं के सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही, सीजीपीसी छात्र परिषद के सभी सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।   कार्यक्रम में 56 विद्यार्थियों को ह्लबजट 2025ह्व पर आयोजित समूह चर्चा, आईसीटी टूल्स कार्यशाला, तथा ह्लमाइंड मेजह्व प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों में भागीदारी के लिए भी सम्मानित किया गया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अलका शर्मा ने सभी शिक्षकों और छात्र परिषद को पूरे सत्र में 45 गतिविधियों के सफल संचालन के लिए बधाई दी। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया और प्लेसमेंट ड्राइव्स में चयनित छात्रों को विशेष बधाई दी। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. छवि किरण ने स्टाफ सदस्यों और छात्र टीम के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और बताया कि सीजीपीसी की गतिविधियाँ सतत रूप से जारी रहेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सेल छात्रों के कौशल विकास हेतु विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के सहयोग से नए कार्यक्रमों की योजना बना रहा है। इस अवसर पर डॉ. बलेश कुमार, डॉ. प्रेम सिंह, डॉ. सतबीर सिंह, डॉ. गिरधर गोपाल, डॉ. आरती, डॉ. हीना, प्रोफेसर कवलीन भरेज सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। सीजीपीसी टीम के सभी सदस्य — प्रोफेसर मुस्कान, प्रोफेसर प्रीति गुप्ता, डॉ. पूजा, प्रोफेसर प्रियंका, प्रोफेसर शाइना, प्रोफेसर राशि और प्रोफेसर भूपिंदर — की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ambala coverage 30 april 2025

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें