वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : दाना-पानी मुहिम से गर्मी में बेजुबानों को मिलेगा सहारा – मेयर सुमन बहमनी

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @  यमुनानगर। नगर निगम व जिला प्रशासन की ओर से भीषण गर्मी के मद्देनजर बेजुबान पक्षियों और जानवरों को राहत देने के उद्देश्य से मॉडल टाउन नेहरू पार्क से वीरवार को दाना-पानी मुहिम की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने नेहरू पार्क में दाना पानी से भरे कसोरे रखकर किया। इस दौरान विधायक अरोड़ा के साथ उपायुक्त पार्थ गुप्ता, नगर निगम मेयर सुमन बहमनी, अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, जगाधरी एसडीएम सोनू राम, पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व चेयरपर्सन रोजी मलिक आनन्द, पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग व अन्य ने पक्षियों के लिए मिट्टी के पात्र अर्थात कसोरो में दाना व पानी रखकर लोगों को इस मुहिम से जोड़ने का संदेश दिया। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा व अन्य ने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को पक्षियों के लिए पानी और दाने के लिए मिट्टी के पात्र कसोरे वितरित किए। इस मौके पर जिला की विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं को कसोरे व दाना देकर इस मुहिम में जोड़ा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि गर्मियों में पशु-पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करना मानवीय दायित्व है। उन्होंने इस मुहिम को भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताते हुए कहा कि यह न केवल एक सामाजिक प्रयास है, बल्कि करुणा और संवेदनशीलता की मिसाल भी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आम जनमानस को जागरूक करना है कि वे अपने घरों की छतों, बालकनियों, आंगनों आदि में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें। अभियान के तहत लोगों से अपील की गई है कि वे मिट्टी या स्टील के छोटे बर्तन में स्वच्छ पानी रखें तथा बाजरा, चावल या अनाज के दाने नियमित रूप से रखें, जिससे पक्षियों को भोजन और पानी आसानी से उपलब्ध हो सके। गर्मियों में पानी की कमी के कारण अनेक पक्षी प्यास से मर जाते हैं। यह एक छोटा सा प्रयास उनके जीवन को बचाने में सहायक हो सकता है। मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि भूख व प्यास लगने पर व्यक्ति किसी से भी बोलकर पानी व खाना खा सकता है। लेकिन बेजुबान पक्षियों को प्यास में तड़पना पड़ता है। इस गर्मी में पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए लोगों को आगे आना चाहिए। गर्मियों में कई परिंदों व पशुओं की मौत पानी की कमी के कारण हो जाती है। लोगों का थोड़ा सा प्रयास घरों के आस पास उड़ने वाले परिंदों की प्यास बुझाकर उनकी जिंदगी बचा सकता है। इसलिए इस भीषण गर्मी में पक्षियों को बचाने के लिए हम सभी मिलकर प्रयास करें और अपने घर की छत, बालकनी, दरवाजों के आगे, पार्क, घर के बाहर व अन्य जगहों पर कसोरों में दाना पानी भरकर रखें। मौके पर डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्ण सिंगला, कृष्ण कृपा सेवा समिति से नीरू चौहान, डॉ. विभा गुप्ता, निगम सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई सुनील दत्त व विभिन्न निगम पार्षदों समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। फोटो – नेहरू पार्क में पक्षियों के लिए कसोरो में दाना व पानी रखते विधायक, मेयर व अन्य। सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों को मिट्टी के पात्र वितरित करते मुख्य अतिथि।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें