वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : 47वीं जूनियर बॉयज नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 2025 में द एस. डी. विद्या स्कूल के छात्रों ने अपना जलवा बिखेरा

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला।  द एस.डी. विद्या स्कूल,अंबाला कैंट के लिए यह गर्व का विषय है  कि उसके दसवीं कक्षा के छात्रों-  अभ्युदय प्रताप सिंह, हरमन अरोड़ा और उदयवीर राणा  ने अकबरपुर, उत्तर प्रदेश में यू पी हैंडबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 47वीं जूनियर बॉयज नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 2025 में भाग लिया और असाधारण समर्पण तथा खेल भावना के साथ स्कूल और क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया एवं संस्थान को राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया।
स्कूल की निर्देशक प्राचार्या नीलइंद्रजीत  कौर संधू ने सभी को बधाई दी और कहा कि द  एस.डी. विद्या का मानना ​​है कि खेल बच्चे के चरित्र, नेतृत्व कौशल और संपूर्ण व्यक्तित्व को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  स्कूल के अध्यक्ष  बी.के. सोनी ने कहा कि स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने द एस.डी. विद्या स्कूल की टीम को बधाई दी और कहा कि स्कूल हमेशा शैक्षणिक और सह-पाठयक्रम गतिविधियों दोनों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

ambala coverage news : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अंबाला से करेंगे ‘संविधान बचाओ’ अभियान की शुरुआत, हरियाणा में जगाएंगे चेतना की अलख

 

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें