वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : 11.89 लाख की लागत से खेड़ी रांगड़ान के तालाब का जीर्णोद्धार – आयुष सिन्हा

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ यमुनानगर। नगर निगम के वार्ड नंबर 19 के खेड़ी रांगडान के तालाब का जल्द जीर्णोद्धार होगा। नगर निगम द्वारा पहले तालाब की सफाई की जाएगी। इसके बाद उसका जीर्णोद्धार कर सुंदर रूप दिया जाएगा। इस विकास कार्य पर नगर निगम द्वारा 11 लाख 89 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि तालाब की सफाई व पुनरुद्धार करने को लेकर नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है। सात मई शाम पांच बजे तक संबंधित एजेंसियां ऑनलाइन टेंडर कर सकती है। तालाब की सफाई व जीर्णोद्धार होने से गांव के हजारों लोगों को लाभ होगा।
निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों का जीर्णोद्धार कर रही है। हर गांव के तालाब की सफाई कर उसकी नवीनीकरण किया जा रहा है। इसी के चलते नगर निगम द्वारा वार्ड नंबर 19 के खेड़ी रांगड़ान गांव स्थित तालाब की सफाई व जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस विकास कार्य के लिए 11 लाख 89 हजार रुपये का टेंडर लगाया गया है। वर्क अलॉट होने के बाद पहले तालाब की सफाई की जाएगी। तालाब के अंदर की गंदगी व गाद साफ की जाएगी। तालाब के चारों तरफ के किनारों पर उगी घास, जमा गंदगी को साफ किए जाएगा। तालाब का गंदा पानी निकाला जाएगा। तालाब के किनारों से अतिक्रमण हटाकर उन्हें पक्का किया जाएगा। गंदगी की सफाई कर तालाब में साफ पानी भरा जाएगा। वर्क अलॉट होने के बाद एजेंसी को ढाई से तीन माह में पूरा करना होगा। तालाब का पुनरुद्धार होने से क्षेत्र का भूजल स्तर उच्च होगा। वहीं, ग्रामीणों को नया व आकर्षक तालाब मिलेगा। तालाब के जीर्णोद्धार से गांव का सौंदर्यीकरण होगा। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे तालाब में गंदगी न डाले। तालाब को साफ व सुंदर बनाने में निगम का सहयोग करें। पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें। उन्होंने बताया कि तालाब के जीर्णोद्धार से भूजल स्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी और घटते भूमिगत जल की समस्या से निपटने में भी मदद मिलेगी।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें