वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : प्रधानाचार्य ने स्कूल में आयोजित समारोह में छात्राओं को किया सम्मानित

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ इन्द्री ।  गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के तीन विद्यार्थियों- अंशिका, कृतिका और राशि कांबोज ने परीक्षा उत्तीर्ण करके नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) प्राप्त करने में सफलता हासिल की है। प्रधानाचार्य राम कुमार सैनी ने स्कूल में आयोजित समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी प्राध्यापक अरुण कुमार कैहरबा ने किया। प्रधानाचार्य राम कुमार सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभावान छात्राओं द्वारा प्राप्त की गई छात्रवृत्ति उनके खुद के शैक्षिक जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही इनसे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों के लिए ऐसे अनेक अवसर हैं, जिनसे उन्हें आगे बढऩे के अवसर मिलते हैं। विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों का लाभ लेना चाहिए। अरुण कुमार कैहरबा ने कहा कि एनएमएमएस की परीक्षा सरकारी स्कूलों के आठवीं में पढऩे वाले विद्यार्थी देते हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को चार साल तक प्रति माह एक हजार रूपये की छात्रवृत्ति सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को निरंतर पढऩे और आगे बढऩे की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि इस समय छठी, सातवीं और आठवीं में पढ़ रहे विद्यार्थियों को इस परीक्षा को उत्तीर्ण करके छात्रवृत्ति प्राप्त करना अपना मकसद बनाना चाहिए। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुभाष चंद, सीमा गोयल, राजेश कुमार, बलराज, सलिन्द्र मंढ़ाण, सतीश राणा, गोपाल दास, विनोद भारतीय, सन्नी चहल, अश्वनी भाटिया, स्वर्णजीत, नरेश मीत, निशा कांबोज, रमन बगा, सोमपाल उपस्थित रहे।
फोटो- कैप्शन:- गांव ब्याना स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की तीन छात्राओं को एनएमएसएम में सफलता पाने पर सम्मानित करते प्रधानाचार्य व स्टाफ सदस्य।

ambala coverage news : अग्निवीर की शहादत पर आश्रितों को एक करोड़ की राशि देने पर मुख्यमंत्री नायब सैनी को हरियाणा रत्न अवार्ड देंगे: वीरेश शांडिल्य

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें