वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो द्वारा यमुनानगर के गाँव गाँव तक पहुँचाया नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ यमुनानगर। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह, भापुसे के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित हांडा, भापुसे और पुलिस अधीक्षक श्रीमती पंखुड़ी कुमार के नेतृत्व में नशे के विरुद्ध विभिन्न प्रकार के प्रकल्पों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया गया है। ब्यूरो द्वारा न केवल शहरों अपितु गाँव गाँव तक नशे के विरुद्ध प्रचार प्रसार किया है। इनमें मुख्य रूप से गाँव गाँव तक जागरूकता कार्यक्रम, नून लौटा, नुक्कड़ नाटक, बकेट चैलेंज और हृदय परिवर्तन के द्वारा लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आज हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा उच्चाधिकारियों के आदेश से यमुनानगर ज़िले के अंतिम गाँव तक पहुंचे हुए थे। वे गाँव रसूलपुर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और प्राचार्य अमित बंसल के नेतृत्व में 250 विद्यार्थियों एवं 15 से अधिक शिक्षकों ने जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। बता दें ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा साइक्लोथॉन यात्रा के समापन के पश्चात हरियाणा में 2000 से अधिक किलोमीटर की यात्रा करके आज पुन: यमुनानगर में पहुंचे और उन्होंने नशे के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम किया। वे वर्ष 2023 में भी साइकिल यात्रा का नेतृत्व कर चुके हैं। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों बारे विस्तारपूर्वक जागरूक किया और बताया कि ब्यूरो प्रमुख श्री ओपी सिंह द्वारा चलाये गए बकेट चैलेंज से अभिप्राय यह है कि जिस प्रकार बाल्टी के दूषित जल को हम अपने दैनिक जीवन में किसी भी प्रयोग में नहीं लाते हैं, जैसे स्नान करना, बर्तन धोना, सेवन करना आदि। ठीक उसी प्रकार नशे की तुलना दूषित जल से करते हुए उसे जीवन से बाहर फेंक दें। उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर अथवा 1933 पर अथवा MANAS पर नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं देकर नशा मुक्त अभियान को सफल बनाएं। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई गई।

ambala coverage news : सरकार का सपना, हर बेघर का पक्का आवास हो अपना – सुमन बहमनी

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें