अमित कुमार
अंबाला कवरेज @अंबाला । उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि गर्मी के मौसम में गर्म हवा और बढ़े हुए तापमान से लू (हीट वेव) लगने का खतरा बढ़ जाता है, खासकर धूप में घूमने वालों, खिलाड़ियों, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को लू लगने का डर ज्यादा रहता है। लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है, हम लू से बचे रहें यानी बचाव इलाज से बेहतर है। जिला प्रशासन द्वारा जनहित में लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसका सभी पालन करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा बनाए रखें।
हीट वेव से बचाव के लिए अपनाएं ये उपाय
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने आमजन से आह्वान किया कि प्रशासन की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की पालना करें और हीट वेव से बचे रहें। उन्होंने बताया कि हीट वेव से बचाव के लिए स्थानीय मौसम संबंधी खबरों के लिए रेडियो सुनें, टीवी देखें, समाचार पत्र पढ़ें। गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढककर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें। पार्किंग के समय बच्चों को वाहनों में छोडक़र न जाएं, उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है, नंगे पांव बाहर न जाएं, गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें, काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें, खेत खलिहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में ही आसरा लें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन ना करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे के बीच धूप में सीधे ना जाएं। यदि बच्चे को उल्टी, घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक को दिखाएं। उपायुक्त ने बताया कि बढ़ती गर्मी में वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल करें, तेज गर्मी, खासतौर से जब वे अकेले हों तो कम से कम दिन में दो बार उनकी जांच करें। ध्यान रहे कि उनके पास फोन हो, यदि वे गर्मी से बेचैनी महसूस कर रहे हों तो उन्हें ठंडक देने का प्रयास करें, उनके शरीर को गीला रखें, उन्हें नहलाएं अथवा उनकी गर्दन तथा बगलों में गीला तौलिया रखें, उनके शरीर को ठंडक देने के साथ साथ डॉक्टर अथवा एम्बुलेंस को बुलाएं, उन्हें अपने पास हमेशा पानी की बोतल रखने के लिए कहें।
ambala coverage news : गर्मी व हीट वेव से बचाव के लिए एहतियात बरतें जिलावासी:- अजय सिंह तोमर
और पढ़ें

Ambala Today News : अंबाला का एक सरकारी स्कूल ऐसा भी जो प्राइवेट स्कूलों को भी देता है मात!
February 20, 2026
12:07 pm
No Comments

डीईईओ ज्योति सभ्रवाल बोली, सरपंच ने गिराई दीवार, फिर भी विभागीय अधिकारी शिकायत करने को नहीं तैयार!
February 12, 2026
3:05 pm
No Comments

एसआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहा अटैचमेंट का खेल, नामी स्कूलों के बच्चों का बोर्ड में भेजा जाता है दाखिला
February 7, 2026
3:23 pm
No Comments

ambala coverage news भाजपा जिला कार्यालय में अम्बाला शहर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
July 19, 2025
4:49 pm
No Comments

ambala coverage news साइबर धोखाधड़ी से बचने हेतु अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रखे मजबूत पासवर्ड
July 19, 2025
4:45 pm
No Comments

ambala coverage 19 july 2025
July 19, 2025
4:36 pm
No Comments

ambala coverage 18 july 2025
July 18, 2025
4:36 pm
No Comments

ambala coverage news धूलकोट को मिली 70 लाख की सौगात,पूर्व मंत्री गोयल के प्रतिनिधि रितेश ने की विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत
July 18, 2025
3:55 pm
No Comments
और पढ़ें
The Fastest Way To Ai. Secuere Your Business
April 21, 2026
3:34 am
No Comments

Ambala Today News : अंबाला का एक सरकारी स्कूल ऐसा भी जो प्राइवेट स्कूलों को भी देता है मात!
February 20, 2026
12:07 pm
No Comments

डीईईओ ज्योति सभ्रवाल बोली, सरपंच ने गिराई दीवार, फिर भी विभागीय अधिकारी शिकायत करने को नहीं तैयार!
February 12, 2026
3:05 pm
No Comments

एसआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहा अटैचमेंट का खेल, नामी स्कूलों के बच्चों का बोर्ड में भेजा जाता है दाखिला
February 7, 2026
3:23 pm
No Comments

ambala coverage news भाजपा जिला कार्यालय में अम्बाला शहर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
July 19, 2025
4:49 pm
No Comments

ambala coverage news साइबर धोखाधड़ी से बचने हेतु अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रखे मजबूत पासवर्ड
July 19, 2025
4:45 pm
No Comments

ambala coverage 19 july 2025
July 19, 2025
4:36 pm
No Comments

ambala coverage 18 july 2025
July 18, 2025
4:36 pm
No Comments