अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। ऑपरेशन सिंदूर की विजय के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक ‘तिरंगा’ के सम्मान में आज सरकारी पीजी कॉलेज अंबाला छावनी से भव्य तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया। इस आयोजन में प्राचार्य डॉ रोहित दत्त की अगुआयी में जी.एम.एन. कॉलेज, अंबाला छावनी ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। कॉलेज की ओर से 25 बॉयज़ कैडेट्स एनओ डॉ. एस.एस. नैन के निर्देशन में रैली में शामिल हुए जबकि 39 गर्ल्स कैडेट्स, उनके सीटीओ डॉ. तृप्ति शर्मा के नेतृत्व में उपस्थित रहीं। साथ ही, खेल शिक्षक श्री बृजेश ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाई। एनएसएस इकाइयों से डॉ. सरोज और डॉ. अनीश के मार्गदर्शन में कुल 55 स्वयंसेवकों ने रैली में भाग लिया। इसके अतिरिक्त, कॉलेज के शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ के सदस्य भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह तिरंगा यात्रा राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर निकली, जिसने शहरवासियों को गौरव और सम्मान की अनुभूति कराई।






