अंबाला कवरेज @यमुनानगर। नगर निगम महापौर सुमन बहमनी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कांवड़ यात्रा, शहर की कानून व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। महापौर ने पुलिस अधीक्षक को पदभार ग्रहण करने की शुभकामनाएं देते हुए शहर में चल रही प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शहर को अतिक्रमण, अव्यवस्थित ट्रैफिक और त्योहारों के दौरान अतिरिक्त दबाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सबका समाधान आपसी समन्वय और ठोस कार्ययोजना से ही संभव है। बैठक में सावन माह में चल रही पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात पर भी चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि कांवड़ यात्रा एक आस्था का उत्सव है और इसे सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। नगर निगम की ओर से रोशनी, सफाई, पानी व सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस प्रशासन के सहयोग से व्यवस्था और मजबूत होगी। शहर में ट्रैफिक सुधार को लेकर भी शहर की सामान्य यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। महापौर से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि अव्यवस्थित यातायात, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम और पुलिस मिलकर विशेष अभियान चलाएंगे। एसपी गोयल ने कहा कि शहर की कानून व्यवस्था और ट्रैफिक की स्थिति को दुरुस्त करना मेरी प्राथमिकताओं में है। महापौर द्वारा बताए गए सभी मुद्दों पर गंभीरता से कार्य किया जाएगा। ट्रैफिक को व्यवस्थित करने और अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस विभाग निगम के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाएगा। नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है। बैठक में यह तय हुआ कि आने वाले समय में नगर निगम और पुलिस विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमें फील्ड में जाकर समस्या-स्थलों का निरीक्षण करेंगी। जरूरत पड़ने पर रूट प्लानिंग, बैरिकेडिंग और विशेष नियंत्रण व्यवस्था भी लागू की जाएगी। अंत में महापौर और एसपी दोनों ने शहरवासियों से अपील की कि वे शहर को सुंदर, व्यवस्थित व सुरक्षित बनाने में सहयोग करें। यातायात नियमों का पालन करें। नगर के विकास व शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहभागी बनें।
ambala coverage news अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था व शहर की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करेगा नगर निगम व पुलिस विभाग
और पढ़ें

Ambala Today News : अंबाला का एक सरकारी स्कूल ऐसा भी जो प्राइवेट स्कूलों को भी देता है मात!
February 20, 2026
12:07 pm
No Comments

डीईईओ ज्योति सभ्रवाल बोली, सरपंच ने गिराई दीवार, फिर भी विभागीय अधिकारी शिकायत करने को नहीं तैयार!
February 12, 2026
3:05 pm
No Comments

एसआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहा अटैचमेंट का खेल, नामी स्कूलों के बच्चों का बोर्ड में भेजा जाता है दाखिला
February 7, 2026
3:23 pm
No Comments

ambala coverage news भाजपा जिला कार्यालय में अम्बाला शहर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
July 19, 2025
4:49 pm
No Comments

ambala coverage news साइबर धोखाधड़ी से बचने हेतु अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रखे मजबूत पासवर्ड
July 19, 2025
4:45 pm
No Comments

ambala coverage 19 july 2025
July 19, 2025
4:36 pm
No Comments

ambala coverage 18 july 2025
July 18, 2025
4:36 pm
No Comments

ambala coverage news धूलकोट को मिली 70 लाख की सौगात,पूर्व मंत्री गोयल के प्रतिनिधि रितेश ने की विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत
July 18, 2025
3:55 pm
No Comments
और पढ़ें
The Fastest Way To Ai. Secuere Your Business
April 21, 2026
3:34 am
No Comments

Ambala Today News : अंबाला का एक सरकारी स्कूल ऐसा भी जो प्राइवेट स्कूलों को भी देता है मात!
February 20, 2026
12:07 pm
No Comments

डीईईओ ज्योति सभ्रवाल बोली, सरपंच ने गिराई दीवार, फिर भी विभागीय अधिकारी शिकायत करने को नहीं तैयार!
February 12, 2026
3:05 pm
No Comments

एसआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहा अटैचमेंट का खेल, नामी स्कूलों के बच्चों का बोर्ड में भेजा जाता है दाखिला
February 7, 2026
3:23 pm
No Comments

ambala coverage news भाजपा जिला कार्यालय में अम्बाला शहर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
July 19, 2025
4:49 pm
No Comments

ambala coverage news साइबर धोखाधड़ी से बचने हेतु अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रखे मजबूत पासवर्ड
July 19, 2025
4:45 pm
No Comments

ambala coverage 19 july 2025
July 19, 2025
4:36 pm
No Comments

ambala coverage 18 july 2025
July 18, 2025
4:36 pm
No Comments