वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news पढ़िए खबर: हरियाणा के वन मंत्री कंवर पाल ने क्यों कहा कि हरियाणा में वन क्षेत्र बहुत कम

चण्डीगढ़। हरियाणा के वन मंत्री कंवर पाल ने लोगों से अपील की है कि मानसून सीजन में कम से कम दो पौधे लगाने का संकल्प लें और तीन चार वर्ष तक उनका रख रखाव करना भी सुनिश्चित करें, तभी हम प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हरित भारत विजन को साकार कर सकते हैं। हरियाणा के वन मंत्री कंवर पाल पंचकूला के वन भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि हर वर्ष मानसून सीजन के दौरान वन महोत्सव  कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है और विभाग की ओर से इस वर्ष ढाई करोड़  पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विभाग के इस लक्ष्य को तभी हासिल कर सकते हैं जब हम सब पौधारोपण का संकल्प लें। हरियाणा के वन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि स्कूली बच्चों को भी पौधारोपण के प्रति प्रेरित करने के लिये मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल ने तीन वर्ष पहले योजना चलाई थी और बच्चों ने 25 लाख पौधारोपण की तुलना में 30 लाख से अधिक पौधारोपण कर एक रिकॉर्ड कायम किया था। इस वर्ष ज्योंहि बच्चे पौधारोपण करते हैं, उनकी फोटो विभाग की वेबसाईट पर अपलोड कर सकते हैं और उन्हें तीन वर्ष तक मानदेय दिया जाता है। ambala today news पढ़िए खबर: हरियाणा के वन मंत्री कंवर पाल ने क्यों कहा कि हरियाणा में वन क्षेत्र बहुत कम

amabal today news सड़क दुर्घटनाओं में लोगों को बचाया जाए, इसके लिए प्रदेश के राज्यमार्गों व राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित ट्रोमा केयर सेंटरों के लिए एडवांस एम्बुलेंस खरीदी जाएं

हरियाणा के वन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि जलवायु परिवर्तन व ग्लोबल वॉर्मिग के चलते वनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वन क्षेत्र बढ़ाने के साथ साथ वन्य प्राणियों का संरक्षण भी जरूरी है तभी हम प्राकृतिक संतुलन को बनाये रख सकते हैं। हरियाणा के वन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि हालांकि हरियाणा में वन क्षेत्र बहुत कम है, केवल पंचकूला, यमुनानगर के शिवालिक वन क्षेत्र व दक्षिण हरियाणा के अरावली वन क्षेत्र छोडक़र शेष हरियाणा में वनों को पौधारोपण के माध्यम से ही बढ़ा सकते हैं, चाहे वह नदी-नालों के किनारों हो या सडक़ों के या पंचायती जमीन व गांव के जोहड़, तालाबों पर पौधारोपण की बात हो। हरियाणा के वन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि हर घर हरियाली योजना काफी कारगर सिद्ध हुई थी और लोगों ने सेल्फी विद ट्री के साथ व्यापक स्तर पर पौधारोपण करने में योगदान दिया था। उसी के बदौलत वनों के अधीन क्षेत्र को हम बढ़ाने में कामयाब रहे और अब लक्ष्य 20 प्रतिशत तक ले जाने का है। हरियाणा के वन मंत्री कंवर पाल ने लोगों से इस बात की भी अपील की कि वे अपने या परिवार के जन्मोत्सव, सालगिरह या कोई अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में एक एक पौधा लगाकर इस यादगार बनाएं। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदूषण हम सबके लिये चिंता का विषय है और इस समस्या से हम तभी निपट सकते है जब अधिक से अधिक पौधारोपण करें। ambala today news पढ़िए खबर: हरियाणा के वन मंत्री कंवर पाल ने क्यों कहा कि हरियाणा में वन क्षेत्र बहुत कम

ambala today news पढ़िए खबर: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा सरकार किन सड़कों को करेगी अपग्रेड

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें