ambala today news शहर में चल रही डेयरियां को लेकर नगर निगम सख्त, कॉम्पलेक्स में शिफ्ट नहीं की तो होगी सील

यमुनानगर। ट्विन सिटी में रिहायशी क्षेत्रों में चल रही पशु डेयरियों को डेयरी कांप्लेक्स में शिफ्ट करने के लिए नगर निगम ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। डेयरी संचालकों ने यदि जल्द ही इन डेयरियों को डेयरी कॉम्पलेक्स में शिफ्ट नहीं किया तो नगर निगम द्वारा पशुओं को जब्त कर डेयरियों को सील किया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम की ओर से हाल ही में 250 डेयरी संचालकों को नोटिस दिया था। नोटिस के अनुसार उन्हें सात दिन का अल्टीमेटम दिया था। यह अवधि जल्द ही समाप्त होने वाली है।

डेयरी शिफ्टिग को लेकर नगर निगम की ओर से गत दिनों सर्वे किया गया था। इस दौरान 19 वार्डों में 300 से अधिक डेयरी मिलीं। यमुनानगर व जगाधरी की विभिन्न कालोनियों में ये डेयरियां चल रही हैं। एक-एक डेयरी में न्यूनतम पांच व अधिकतम 20 से 25 पशु हैं। ‌रिहायशी क्षेत्रों में चल रही इन डेयरियों के कारण शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। गोबर से नालियां अट जाती है और परेशानी आम लोगों को उठानी पड़ती है। जून-2019 में नगर निगम ने सख्ती बरतते हुए डेयरियों को डेयरी कॉम्पलेक्स में शिफ्ट किया था। इस दौरान कुछ डेयरियां शहर में ही रह गई थीं। कई बार नगर निगम की ओर से इन डेयरी संचालकों पर कार्रवाई की गई। चेतावनी देकर भी छोड़ा गया, लेकिन अब नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। सीएसआई अनिल नैन का कहना है कि निगम की ओर से सर्वे कर लगभग 250 बड़ी डेयरियों को नोटिस दिया जा चुका है। अब इन डेयरियों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। ambala today news शहर में चल रही डेयरियां को लेकर नगर निगम सख्त, कॉम्पलेक्स में शिफ्ट नहीं की तो होगी सील

ambala today news अगर आप भी बिजली से संबंधित समस्या से है परेशान तो पढ़िए खबर किस तारीख को किस जिले में उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच उपभोक्ताओं की सुनेेंगे समस्याएं

 

डेयरियां शिफ्ट करने को बनाए गए है चार डेयरी कॉम्पलेक्सः

शहर में चल रही डेयरियों को शिफ्ट करने के लिए नगर निगम ने चार डेयरी कॉम्पलेक्स बनाए गए है। करोड़ों रुपये खर्च कर जगाधरी एरिया में दड़वा और कैल व यमुनानगर एरिया में रायपुर व औरंगाबाद में डेयरी कॉम्पलेक्स बनाए गए थे। इसके बावजूद कुछ डेयरियां शहर में चल रही हैं। जहां नगर निगम की ओर से सुविधाएं दी गई है। लेकिन डेयरी संचालकों द्वारा गोबर नालों में बहाया जाता है। जिससे नाले ओवरफ्लो हो जाते है और गलियों में गोबर आ जाता है।

डेयरी कॉम्पलेक्स के विकास पर खर्च हो रहे करोड़ों रुपयेः

वर्ष 2001 में दड़वा में 20 एकड़ जमीन खरीदने के लिए 77 लाख 75902 रुपये खर्च किए गए थे। यहां 241 प्लॉट हैं। यहां पर सड़कों, बिजली, नालियों की व्यवस्था के लिए 89.57 लाख रुपये खर्च किए। रायपुर में 56.52 लाख रुपये से नौ एकड़ पांच कनाल जमीन में डेयरी कॉम्पलेक्स बनाया गया है। यहां पर सड़कों, बिजली, स्ट्रीट लाइट पर 51.65 लाख रुपये खर्च किए गए। यहां 115 में से 105 प्लाट आवंटित हो चुके हैं। औरंगाबाद में 58.84 लाख से नौ एकड़ दो कनाल जमीन खरीद गई। विकास कार्यों पर 42.54 लाख रुपये खर्चे गए। वहीं कैल में करीब 50 लाख से 12 एकड़ 19 मरले जमीन खरीदी गई। 50 लाख विकास कार्यों पर खर्च हुए। उसके बाद भी कॉम्पलेक्स में कई विकास कार्य किए जा रहे है। ambala today news शहर में चल रही डेयरियां को लेकर नगर निगम सख्त, कॉम्पलेक्स में शिफ्ट नहीं की तो होगी सील

वर्जन

शहर में चल रही सभी डेयरियों को शिफ्ट करने के लिए उनके संचालकों को नोटिस दिए जा चुके है। डेयरी कॉम्पलेक्स में शिफ्ट करने के लिए उन्हें सात दिन का टाइम दिया गया है। ‌यदि इस अवधि में डेयरी शिफ्ट नहीं की गई तो उसे सील किया जाएगा। 
– अनिल नैन, सीएसआई, नगर निगम, यमुनानगर-जगाधरी।

Leave a Comment

और पढ़ें