ambala today news पढ़िए खबर: किसानों का फूटा गुस्सा, सांसद नायब सैनी, पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज को घेर, सुनाई खरी खोटी

रादौर- गांव बकाना में वीरवार की दोपहर को एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे सांसद नायब सिंह सैनी व पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज को किसानों ने काले झंडे दिखाकर अपना रोष प्रकट किया। मंडियों में धान की खरीद न होने व सरकार द्वारा कृषि संबंधी 3 अध्यादेशों को पारित करने के विरोध मेंं किसानों ने सांसद नायब सिंह सैनी व पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज को सड़क पर दोपहर के लगभग ढाई बजे चिलचिलाती धूप में लगभग 30 मिनट तक रोककर उन्हे धान की खरीद व अध्यादेशों को लेकर खरी खोटी सुनाई। किसानों से सांसद व पूर्व राज्यमंत्री की काफी नौकझोक हुई। सांसद व पूर्व राज्यमंत्री ने गुस्साये किसानों को जल्द धान की खरीद शुरू न होने व  अध्यादेशों के पारित होने के लाभ गिनवाये। लेकिन किसान उनकी बातों से जरा भी संतुष्ट नहीं हुए। बाद में डीएसपी रादौर रणधीर सिंह के आहवान पर किसानों ने गांव बकाना में सड़क पर वाहन खड़े करके लगाया गया जाम खोल दिया। इस अवसर पर भाकियू प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप नगला, जिला प्रधान सुभाष गुर्जर व जयपाल चमरोडी ने सांसद नायब सिंह सैनी व पूर्व राज्यमंत्री पर भड़कते हुए कहा कि भाजपा सरकार में धान की सरकारी खरीद नहीं हो पा रहीं है। किसान कई कई दिनों से मंडियों में अपनी धान की फसल को बेचने के लिए भूखे प्यासे बैठे हुए है। लेकिन उनकी फसल को खरीदा नहीं जा रहा है। किसानों की फसल मंडियों में औने पौने दाम पर बिक रहीं है। काले कानून बनाकर किसानों को बर्बाद किया जा रहा है। पहले किसानों की मक्के की फसल औने पौने दाम पर बिकी और अब धान की फसल का भी यही हाल है। किसान सड़कों  पर संघर्ष कर रहें है। लेकिन सरकार सोई हुई है। ambala today news पढ़िए खबर: किसानों का फूटा गुस्सा, सांसद नायब सैनी, पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज को घेर, सुनाई खरी खोटी

ambala today news शहर में चल रही डेयरियां को लेकर नगर निगम सख्त, कॉम्पलेक्स में शिफ्ट नहीं की तो होगी सील

 

उन्होने कहा कि किसान विरोधी फैसले लेने पर अब किसान यूनियन सरकार के मंत्रियों, विधायकों व सांसदों को इसी प्रकार क्षेत्र के गांव व शहरों में आने पर उनका काले झंडों से स्वागत करेगी। इस अवसर पर प्रदीप नगला प्रदेश उपाध्यक्ष, जयपाल चंमरोडी जिला उपाध्यक्ष, अशोक शर्मा खजूरी मंडल उपाध्यक्ष, उदय सिंह कुंजल प्रधान रादौर, रमेश ढिल्लो जिला महासचिव, मोहनलाल मुंडाखेड़ा प्रधान छछरोली, सुखदेव सिंह सलेमपुर प्रधान बिलासपुर, बाजिंद्र सिंह राणा प्रधान सरस्वती नगर, सतवीर सिंह मसाना जटांन, कर्णवीर सलेमपुर, सुभाष चमरोड़ी, साहब सिंह खजूरी, कर्मवीर बरेहडी प्रधान जठलाना, पवन गोयल दामला, धर्मवीर अमलोहा, नायब सिंह, कंवरपाल समय सिंह, जगपाल सिंह पूर्व सरपंच धौडंग, पप्पू सिलीकंला, रघुवीर सिंह जुब्बल, गुरदयाल सिंह कंबोज, ओम प्रकाश शर्मा आदि किसान मौजूद थे। किसानों द्वारा सांसद को काले झंडे दिखाये जाने की सुरक्षा ऐजैंसियों को भनक तक नहीं लगी- वीरवार को सांसद नायब सिंह सैनी का गांव बकाना मेें कार्यक्रम था। जिसकों लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से उनका गांव बकाना मेंं काले झंडे दिखाकर विरोध किया गया। किसानों के द्वारा सांसद को काले झंडे दिखाये जाने की रादौर क्षेत्र में सक्रिय सुरक्षा ऐजैंसियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस दौरान जब लगभग दोपहर ढाई बजे सांसद नायब सिंह सैनी व पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज अपने काफिले के साथ गांव खजूरी से बकाना की ओर आ रहें थे तो गांव बकाना के पास चौराहें पर भारतीय किसान यूनियन से जुडे किसानों ने अचानक उनके रास्ते में जाम लगा दिया और उनके मौके पर पहुंचते ही उन्हे काले झंडे दिखाकर उनका विरोध किया। किसानों द्वारा अचानक सांसद व पूर्व राज्यमंत्री को काले झंडे दिखाने व उनका रास्ता रोकने पर सुरक्षा ऐजैंसियों व पुलिस में हडकंप मच गया। किसानों के अचानक विरोध करने को लेकर प्रशासन की ओर से मौके पर गिने चुने पुलिस कर्मचारी मौजूद थे। जाम खुलने के बाद सुरक्षा ऐजैंसियों ने राहत की सांस ली। ambala today news पढ़िए खबर: किसानों का फूटा गुस्सा, सांसद नायब सैनी, पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज को घेर, सुनाई खरी खोटी

ambala today news हरियाणा की मुख्य सचिव ने इन पुस्तकों का किया विमोचन, क्या खास है इन पुस्तकों में पढ़िए पूरी रिपोर्ट 

Leave a Comment

और पढ़ें