वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news तीन अध्यादेश कानून पास होने पर भाजपा की किसान ट्रैक्टर रैली 15 को, रूट मैप हुआ तैयार, पढ़िए रिपोर्ट किन-किन रूट से निकलेगी रैली

यमुनानगर-आगामी 15 अक्तूबर 2020 की किसान ट्रैक्टर रैली की तैयारियों के लिए शिक्षा मंत्री कंवरपाल व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने भाजपा कार्यकतार्ओं की बैठक ली। हरियाणा सरकार में कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व जगाधरी मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग ने भाजपा कार्यकतार्ओं की बैठक लेकर किसान ट्रैक्टर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर की प्रस्तावित ट्रैक्टर यात्रा में बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। यह यात्रा कलेसर, ताहरपुर, मानीपुर, खदरी आदि गांवों से शुरू होगी व जगाधरी मिलट्री ग्राऊंड में समाप्त होगी। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि कृषि संबंधित इन कानूनों के पास होने से किसानों में खुशी की लहर है और इसी खुशी को व्यक्त करने के लिए किसान 15 अक्तूबर को जगाधरी हल्के में ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे व अपना समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रति प्रकट करेंगे। ambala today news तीन अध्यादेश कानून पास होने पर भाजपा की किसान ट्रैक्टर रैली 15 को, रूट मैप हुआ तैयार, पढ़िए रिपोर्ट किन-किन रूट से निकलेगी रैली

ambala today news प्रदेश में अधिक स्टेडियम बनाने की बजाय खेल मैदान बनाकर खिलाडिय़ों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य:राज्यमंत्री संदीप सिंह

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने भाजपा मंडल जगाधरी की बैठक में यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकतार्ओं की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने कहा कि इस समय किसान की फसल मंडियों में पहुंच रही है और एमएसपी पर सरकार द्वारा खरीदी जा रही है। विपक्ष द्वारा फैलाए गए झूठ का पदार्फाश हो गया है और किसान अपनी फसल एमएसपी पर भेज कर खुश है। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर की किसान ट्रैक्टर यात्रा में हर गांव से किसान हिस्सा लेंगे और भाजपा कार्यकतार्ओं को व्यवस्था बनाने में सहयोग व समन्वय के लिए तैयार रहना है। भाजपा मंडल अध्यक्ष विपूल गर्ग ने शिक्षा मंत्री कंवरपाल व भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा को विश्वास दिलाया कि भाजपा जगाधरी मंडल के कार्यकर्ता यात्रा की सफलता के लिए दिन रात व्यवस्था बनाने में कार्यरत रहेंगे और जो भी जिम्मेवारी भाजपा मंडल के लिए लगाई जाएगी वह उस पर खरा उतरेंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक मेंहदीरत्ता, महामंत्री सीमा गुलाटी व प्रियंक शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव गर्ग, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल गढ़ी बंजारा, भाजपा नेता निश्चल चौधरी, अंकित गोयल, पंकज मंगला, प्रवीण शर्मा, पूनम अग्रवाल, रिंकू धीमान व भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग आदि मौजूद रहे। ambala today news तीन अध्यादेश कानून पास होने पर भाजपा की किसान ट्रैक्टर रैली 15 को, रूट मैप हुआ तैयार, पढ़िए रिपोर्ट किन-किन रूट से निकलेगी रैली

ambala today news हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोरोना महामारी से लड़ने की ली प्रतिज्ञा, प्रदेश के लोगों को दिया यह संदेश

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment