ambala today news भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय व असत्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी:विधायक असीम गोयल

अम्बाला- अम्बाला शहर के स्थानीय विधायक असीम गोयल नन्यौला ने विजय दशमी के पर्व पर इन्को फैक्ट्ररी के नजदीक पूजा अर्चना के साथ भगवान परशुराम चौंक का उद्घाटन कर शहरवासियों को इसकी सौगात देने का काम किया। यह चौंक प्रतिक चिन्हों से सुसज्जित और भव्य चौंक हैं। यहंा पहुंचने पर कार्यकत्र्ताओं ने विधायक असीम गोयल का पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया, वहंी ब्राहाण सभा की ओर से विधायक को शॉल व ब्राहाण महापंचायत की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शाडिल्य ने विधायक को भगवान परशुराम का स्मृति चिन्ह व दोशॉला भेंटकर उनका भव्य अभिन्नदन भी किया गया। विधायक असीम गोयल ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकत्र्ताओं के साथ केक भी काटा। विधायक ने कार्यकत्र्ताओं द्वारा उनके जन्मदिवस के अवसर पर किए गए इस अभिन्नदन के लिए उनका धन्यवाद किया।  विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर विजय दशमी पर्व की जिलावासियों को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन बड़ा अच्छा दिन हैं। विजय दशमी के पर्व पर प्रतिक चिन्हों से सुसज्जित भगवान परशुराम चौंक का अनावरण अम्बाला शहरवासियों के लिए गर्व की बात हैं। उन्होनें कहा कि हमें भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय व असत्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी हैं। उन्होनें कहा कि हर व्यक्ति के मन के अन्दर राम और रावण दोनों होते हैं। हमें अपने मन के अन्दर बसे राम को और बलवान व मजबूत करना है, जितना हमारा राम मजबूत होगा उतना ही समाज व धरती स्वर्ग बनेगी। हमें यहां से संकल्प लेना है कि हर वर्ष एक बुराई का विनाश करना हैं। उन्होनें यह भी कहा कि हमें अपने मन के अन्दर रावण को भी मारने की जरूरत हैं। उन्होनें यह भी कहा कि भगवान परशुराम के प्रतीक चिन्हों से सुसज्जित चौंक से यहां से गुजरने वाले लोगों को प्रेरणा भी मिलेगी, वे उनके आगे नतमस्तक होकर उनके जीवन परिचय से प्रेरणा भी ले सकेंगें। चौंक का निर्माण करवाने पर ब्राहाण महापंचायत ने विधायक असीम गोयल का विशेषतौर पर आभार व्यक्त किया।  ambala today news भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय व असत्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी:विधायक असीम गोयल

ambala today news कृषि कानून किसानों व कृषि के लिए लाभदायक साबित होंगे, किसानों को उनकी फसल बिक्री में किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जा रही:दुष्यंत चौटाला

 

विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर यह भी कहा कि अम्बाला शहर में विभिन्न चौंकों का शिलान्यास एवं जीर्णोधार भी किया गया हैं और सभी चौंक धार्मिक मान्यता के अनुसार बनाए गए हैं। जोकि समाज को एक सदेंश देते हंै। उन्होंने यह भी कहा कि सभी के प्रयासों से उन्होनें अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यो को तेजी से करवातें हुए शहरों व गांवों की सुन्दरता को और बढ़ाने का काम किया हैं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हितेष जैन, उपाध्यक्ष पूर्ण चन्द शर्मा, महामंत्री विनीश वरमानी, मनदीप राणा, रितेश गोयल, संजीव गोयल टोनी, अनुभव अग्रवाल, पूर्व मेयर रमेश मल, ब्राहाण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हिन्दू तख्त के राष्ट्रीय प्रचारक वीरेश शाडिल्य, अम्बाला जिला ब्राहाण सभा के प्रधान प्राणनाथ शर्मा, उपप्रधान रशमी शर्मा, सीएम शुक्ला, केेके शर्मा, राकेश शर्मा, देवीदयाल शर्मा, बीएस यादव, अनुभव अग्रवाल, राजेन्द्र कौशिक, नितीन संत, रजनीश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, जनकराज शर्मा, यशवीर शर्मा, बीनू गर्ग, संदीप सचदेवा, सुरेश सहोता, प्रीतम गिल, हिमांशु कालड़ा, रमेश राणा, गुरविन्द्र सिंह मानकपुर, नीरू वडेरा, विनोद गर्ग, अर्पित अग्रवाल के साथ-साथ भाजपा पार्टी के अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहें। ambala today news भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय व असत्य के खिलाफ लड़ाई लड़ी:विधायक असीम गोयल

ambala today news मुख्यमंत्री मनोहर लाल क्यों ने कहा कि जनता की सुविधा के लिए बातचीत करने आए हैं, लोगों के अनुसार ही कार्य किए जाएंगे

Leave a Comment

और पढ़ें