वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नगर परिषद अंबाला कैंट कार्यालय भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

अंबाला (अंबाला कवरेज)। अंबाला छावनी के नगर परिषद कार्यालय में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल की गई। इस हड़ताल में 11 लोग भूख हड़ताल पर बैठे। इस दौरान कर्मचारियों ने मिलकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ जो वायदे किए थे वह पूरे नहीं कर रही। कर्मचारियों की मांग है कि जो 25 अप्रैल को समझौता हुआ था उसे लागू किया जाए। इसके अलावा जो कर्मचारियों को निकाला गया, उन्हें वापस लिया जाए।


नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान सेवाराम ने कहा कि सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए दो दिवसीय सांकेतिक भूखहड़ताल रखी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार यदि हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो 28 व 29 जून को सभी कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर अपना विरोध जाएंगे। वहीं नगरपालिका कर्मचारी संघ राज्य सचिव वीरपाल ने कहा कि जो कर्मचारियों को निकाला गया है उन्हें वापस लिया जाए और हम नहीं चाहते कि कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के कारण सफाई व्यवस्था पर किसी तरह का कोई असर पड़े।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें