वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ambala Coverage News : हत्या के मामले में गिरफ्तार पार्षद पति आया कोरोना पॉजिटिव, भेजा गया नारनौल जेल

अंबाला (अंबाला कवरेज)। अंबाला शहर में 16 फरवरी को गोवर्धन नगर में दो गुटों के बीच खूनी झड़प के दौरान हुई एक हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतक के परिजनों ने वार्ड नंबर 14 की नवनिर्वाचित पार्षद रूबी सौदा के परिवार पर हत्या करने के आरोप लगाए थे , जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने कार्यवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए दो आरोपियों में एक मौजूदा पार्षद का पति और दूसरा उसका देवर है। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ ने बताया कि मुख्या आरोपी को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था , जिसके बाद उसका 3 दिन का रिमांड लिया गया लेकिन रिमांड के दौरान उसका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया तो उसे कोरोना जेल नारनौल भेज दिया गया और पकड़े गए दूसरे आरोपी को सेंट्रल जेल अंबाला में भेजा गया है।

ambala today news: अंबाला में हत्या के मामले में उलझा पार्षद पति, हमले में एक की हुई मौत एक पीजीआई रैफर

16 फरवरी को अंबाला के गोवर्धन नगर में देर रात दो गुटों में हुई खूनी झड़प ने पूरे शहर में सनसनी का माहौल पैदा कर दिया था। बता दें कि अंबाला के गोवर्धन नगर में 16 फरवरी को मामूली कहा सुनी खूनी अखाड़े में बदल गयी थी। जिसमे एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी और मृतक के पिता को घायल अवस्था में चंडीगढ़ ढॠक में दाखिल करवाया गया था , जहाँ पर उनका इलाज चल रहा है। मृतक के परिजनों ने हत्या के आरोप अंबाला शहर की नवनिर्वाचित वार्ड 14 की पार्षद रूबी सौदा के परिवार पर लगाए थे। जिसमे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में मौजूदा पार्षद का पति और देवर शामिल है। इस मामले के बारे में बलदेव नगर थाना के एसएचओ ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमे मुख्य आरोपी संदीप सौदा को गिरफ्तार कर लिया गया है जो कि मौजूदा पार्षद रूबी सौदा का पति है। जिसके बाद दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी संदीप सौदा का 3 दिन का रिमांड लिया गया था लेकिन रिमांड के दौरान उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे कोरोना जेल नारनौल भेज दिया गया है। इसके इलावा जो दूसरा आरोपी गिरफ्तार किया गया है , उसे अंबाला की सेंट्रल जेल भेजा गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है , जो अपने घर से फरार है , जिनके घर पर ताले लगे हुए है। एसएचओ ने जानकारी दी कि इस मामले में जाँच करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निदेर्शानुसार टीमें बना दी गयी है और सीआईए 1 की टीम जगह जगह आरोपियों की तलाश के लिए रेड कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत के अनुसार मौजूदा पार्षद रूबी सौदा भी आरोपी है , जो अपने घर पर नहीं है , उनकी तलाश भी जारी है। हमीर सिंह , एसएचओ , बलदेव नगर थाना ने आश्वासन दिया कि बाकी बचे अन्य सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे डाला जायेगा।

AMBALA TODAY NEWS: अंबाला नगर निगम नई वार्डबंदी की लिस्ट जारी, पढ़िए अब किस वार्ड में आ गई आपकी कॉलोनी

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें