वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विनोद शर्मा के दिशा निर्देश पर सेनेटाइजर वितरित करने का कार्य जारी

विनोद शर्मा के दिशा निर्देश पर सेनेटाइजर वितरित करने का कार्य जारी

अंबाला। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के दिशा निर्देश पर अंबाला शहर में कोरोना के खिलाफ लगातार मुहिम जारी है। विनोद शर्मा के आदेशों पर अंबाला शहर में लगातारसेनेटाइजर का काम किया जा रहा है। शुक्रवार को अंबाला शहर में रमदास नगर में लोगों को घर-घर जाकर सेनेटाइजर की बोतलें वितरित की गई। यह जानकारी पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के पीए नरेश सहगल ने दी।

उन्होंने बताया कि विनोद शर्मा ने सीधे शब्दों में कहा कि अंबाला शहर के लोगों को जो भी सुविधाएं चाहिए, वह उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध हैं। वही पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के चंडीगढ़ पीए निशांत शर्मा अंबाला सिटी के मॉडल टाउन में लोगों को घर-घर जाकर सेनेटाइजर वितरित किए।

इसी प्रकार विनोद शर्मा समर्थक राकेश मेहता ने प्रेम नगर में लोगों को घर-घर जाकर सेनेटाइजर वितरित किए। इसके साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें