ambala today news पढ़िए खबर: किसने कहा कि तीन कृषि कानूनों के बारे में भ्रम फैलाया गया है उसकी भी सही जानकारी किसानों को दी जाए

अंबाला कवरेज@ अम्बालाकुरूक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी के गांव मिर्जापुर माजरा स्थित निवास स्थान पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखवीन्द्र मांडी पहुंचे, जिनका वहां पहुंचने पर सांसद नायब सैनी, किसान मोर्चा जिला प्रधान अनिल राणा कुराली तथा भाजपा पदाधिकारियों एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने शॉल ओढाकर एवं फूलों के गुलदस्तें देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सांसद नायब सैनी, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखवीन्द्र मांडी तथा पदाधिकारियों के बीच संगठन और राजनैतिक हालात पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखवीन्द्र मांडी ने कहा कि किसान मोर्चा के सभी पदाधिकारी चाहे वे जिला स्तर के है या मण्डल स्तर के सभी कार्यकर्ता किसानों व लोगों को किसानों के कल्याण के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा जो तीन कृषि कानूनों के बारे में भ्रम फैलाया गया है उसकी भी सही जानकारी किसानों को दी जाए। जिससे कि वे उनके भ्रम जाल में न आयें और असलियत से रूबरू हो पाएं। सांसद नायब सैनी ने कहा कि सरकार किसान हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों की आय को वर्ष 2022 तक दुगनी करने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे है। लेकिन कांग्रेस व उसके सहयोगी किसानों को लगातार गुमराह करने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि किसान हित भाजपा के लिए सदैव सर्वोपरि है। इसी उदेश्य से सरकार ने किसानों एवं कृषि क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लिये है। ambala today news पढ़िए खबर: किसने कहा कि तीन कृषि कानूनों के बारे में भ्रम फैलाया गया है उसकी भी सही जानकारी किसानों को दी जाए

ambala today news पढ़िए खबर: डॉ. वी. मोहन ने क्यों कहा कि स्वस्थ जीवन शैली और समय पर टीकाकरण ही कोविड-19 से बचाव है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसान मित्र योजना, भावांतर भरपाई योजना, मेरा पानी मेरी विरासत योजना, बागवानी फसलों पर दी जाने वाली सब्सिडी में वृद्धि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान क्रेडिट कार्ड योजना तथा सूक्ष्म सिंचाई को प्रोत्साहन आदि योजनाएं चलाई जा रही है। जिनके बारे में किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता किसानों को जानकारी दें। जिससे कि वे योजनाओं का लाभ ले सकें। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा एक मात्र ऐसा राज्य है जहां पर सर्वाधिक 10 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होती है। उन्होने कहा कि सेवा ही संगठन के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना के संकट काल में लोगों की विभिन्न प्रकार से मदद की गई है।
बॉक्स- सांसद नायब सैनी ने 18 वर्ष की आयु से अधिक सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीनेशन एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को नवम्बर मास तक बढाएं जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार सभी राज्यों को 21 जून से 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाएगी। जिसके लिए वे प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते है। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला प्रधान अनिल राणा कुराली, शहजादपुर मण्डल के किसान मोर्चा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह गुर्जर, नारायणगढ मण्डल के किसान मोर्चा अध्यक्ष रामकरण हुसैनी, मारकण्डा मण्डल के किसान मोर्चा के अध्यक्ष कर्मबीर भूखड़ी एवं महामंत्री बलबीर सैनी, शिवालिक बोर्ड के सदस्य अश्वनी अग्रवाल, भाजपा मारकण्डा मण्डल प्रधान जसवीन्द्र सिंह बख्तुआ, शहजादपुर मण्डल प्रधान संजीव गुर्जर, नारायणगढ मण्डल प्रधान रणदीप सिंह बांका सैनी, मारकण्डा मण्डल महामंत्री मंगूराम कंजाला मौजूद रहे। ambala today news पढ़िए खबर: किसने कहा कि तीन कृषि कानूनों के बारे में भ्रम फैलाया गया है उसकी भी सही जानकारी किसानों को दी जाए

Ambala Coverage 08 JUNE 2021 (epaper)

Leave a Comment

और पढ़ें