वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA TODAY NEWS : किसान नेताओं के हाथ से निकल गया आंदोलन, घटनाओं पर सरकार कर रही है कार्रवाई-अनिल विज

anil vij

अंबाला। किसान आंदोलन की आड़ में अब आपराधिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में इन मामलों को लेकर अब सरकार भी गंभीर होती नजर आ रही है। आंदोलन में हो रही घटनाओं पर आज प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ी प्रतिक्रिया दी। विज ने कहाकि अब किसान आंदोलन किसान नेताओं के हाथ से निकल गया है। विज ने बताया कि अगर कोई आंदोलन होता है तो उसे संभालने की जिम्मेदारी उस आंदोलन के नेताओं की होती है लेकिन यहां हो रही घटनाओं से ऐसा लग रहा है कि अब किसान नेताओं के हाथ से आंदोलन निकल गया।

वहीं विज ने बताया कि ऐसी जितनी भी घटनांए हो रही हैं सरकार ऐसे मामलों पर निरंतर कार्रवाई भी कर रही है। एसवाईएल के पानी का मामला अब एक बार फिर केंद्र के दरबार में जा पहुंचा है। अब केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने पंजाब के सीएम से एक बार फिर मध्यस्तता करने की पहल की है। लेकिन एसवाईएल को लेकर पहले दिन से अड़ियल रवैया दिखा रहा पंजाब क्या इस बार बातचीत से मानेगा, इस सवाल के जवाब में गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि बातचीत पहले भी कई बार हो चुकी है और अब केंद्र ने एक बार फिर प्रयास किया है तो अगर बातचीत से मसला हल होता है तो बहुत अच्छी बात है। महामारी, महंगाई और मोदी सरकार को देश के लिए हानिकारक बता रहे रणदीप सुरजेवाला आज एक बार फिर अनिल विज के निशाने पर आ गए।

विज ने सुरजेवाला के ब्यान पर पलटवार करते हुए कहाकि सुरजेवाला को न जाने कौन सी बीमारी है और उनका ईलाज भी नहीं हो सकता। विज ने बताया कि देश में पीएम ने हालातों को बखूबी संभाला है और आज अन्य देशों के मुकाबले भारत बेहतर स्थिति में है। हरियाणा में मंत्रिमंडल विस्तार की चचार्ओं पर भी अनिल विज ने विराम लगा दिया। विज ने कहाकि ऐसी चचार्एं न तो उन्होंने सुनी है और न ही ऐसी चचार्एं कहीं हैं।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें