वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Today Big News: ओम प्रकाश चौटाला के खिलाफ दर्ज होगा मामला? एक वकील ने सौंपी शिकायत

अंबाला कवरेज (रोहतक)। इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला एक बार फिर सुर्खियों में हैं, मामला यह है कि 25 सितंबर को जननायक ताऊदेवी लाल की जयंती पर रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान ओम प्रकाश चौटाला ने मंच से अपने संबोधन में उन शब्दों का प्रयोग किया, जिनपर एक वकील ने आपत्ति दे दी। वकील ने बकायदा इस मामले में लिखित शिकायत देते हुए ओम प्रकाश चौटाला के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने का आग्रह किया है। अब सवाल यह है कि मामला दर्ज होता है या नहीं, यह तो समय बताएंगा, लेकिन एक बार फिर इनेलो सुप्रीम ओम प्रकाश चौटाला चर्चाओं में बन गए हैं।

Ambala Today News: अगर आप भी बनवाना चाहते हैं आयुष्मान कार्ड, तो करना होगा यह काम, पढ़िए

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के वकील प्रदीप सिंहमार ने शिकायत देते हुए कहा कि जींद जिलीे की नई अनाज मंडी में आयोतिजत की गई रैली के दौरान ओम प्रकाश चौटाला ने अनुसूचित जाति के प्रतिबंधित शब्दों का मंच से बार बार प्रयोग किया। इनेलो प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला के खिलाफ एक वकील ने पुलिस को शिकायत दी है। चौटाला पर पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती पर जींद जिले की नई अनाज मंडी में आयोजित रैली में अनुसूचित जाति के प्रतिबंधित शब्द का प्रयोग करने का आरोप है।

Ambala Today News: अगर आपका गुम गया है सर्टिफिकेट, तो अब नहीं काटने होंगे भिवानी बोर्ड के चक्कर, पढ़िए बोर्ड की प्लानिंग

शिकायतकर्ता का कहना है कि भारत सरकार ने 22 नवंबर 2012 को नोटिफिकेशन जारी करके इन शब्दों के प्रयोग पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके कारण उनकी व उनके समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि चौटाला के भाषण का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर सुना था। फिलहाल यह कहने में कोई गुरेज नहीं कि जननायक ताऊदेवी लाल द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए अक्सर ओम प्रकाश चौटाला उन शब्दों का प्रयोग कर लेते हैं, लेकिन अब देखना यह होगा कि यह शिकायत क्या रुख लाती है।

Ambala Today news: भारत बंद को कामयाब करने में लगे किसान, नेशनल हाइवे जाम, बाजारों में पहुंचे किसान

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment