वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news: पढ़िए खबर: सौ निगम कर्मचारियों ने सफाई कर शहर के पार्कों को किया चकाचक

अंबाला कवरेज @ यमुनानगर। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे 100 दिन स्वच्छता के विशेष सफाई अभियान के तहत वीरवार को शहर के पार्कों की सफाई की गई। निगम के सौ कर्मचारियों ने लगभग तीन घंटे तक सफाई कर पार्कों को चकाचक किया गया। पार्कों के साथ ‌साथ निगम कर्मियों ने आसपास के इलाके की भी सफाई की। इस दौरान पार्कों से निकले फूल पत्तों व अन्य कचरे का कंपोस्ट विधि से निस्तारण किया गया। नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर के आदेशानुसार निगम की ओर से 100 दिन स्वच्छता के विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 28 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत हर वीरवार को सार्वजनिक स्थानों की सफाई की जा रही है। इसी के अंतर्गत सुबह 6 बजे निगम के सीएसआई सुरेंद्र चोपड़ा व सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में 100 कर्मचारी मॉडल टाउन ‌स्थित रामतीर्थ पार्क (तिकोना पार्क) व वार्ड नंबर नौ के महाराणा प्रताप पार्क पर पहुंचे।

निगम अधिकारियों ने पहले कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाकर टीमें बनाई। सफाई निरीक्षक अमित कांबोज, बिट्टू, प्रदीप दहिया, सतबीर, फूल सिंह, सचिन कांबोज, कृष्ण कुमार, सुमित बेंस की देखरेख में कर्मचारियों ने पार्कों की सफाई की।  निगम कर्मियों ने इस दौरान पार्कों के आसपास के क्षेत्र व सड़कें साफ की। कर्मियों ने यहां लंबे समय से जमी व सड़कों किनारे उगी झाड़ियों और घास काटकर साफ की। पार्कों से निकले फूल पत्तों व अन्य कचरे को कंपोस्ट विधि से निस्तारण किया। निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि हमारा शहर साफ, सुंदर व स्वच्छ बने, इसको लेकर निगम की ओर से यह स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है। शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने में शहरवासी भी अपनी सहभागिता दें।ambala today news: पढ़िए खबर: सौ निगम कर्मचारियों ने सफाई कर शहर के पार्कों को किया चकाचक

ambala today news: पढ़िए खबर: अगर आप भी शरद नवरात्रे रखने की कर रहे हैं तैयारी तो पढ़ लिजिए यह खबर, 9 दिन के शरद नवरात्रि इस बार 8 दिन में होगें समाप्त

सात अक्तूबर को खेड़ा बाजार में चलाया जाएगा सफाई अभियान –

निगमायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि निगम का यह सफाई अभियान 28 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत सात अक्तूबर को जगाधरी खेड़ा बाजार, 14 अक्तूबर को शहीद भगत सिंह चौक से महाराणा प्रताप चौक तक, 21 अक्तूबर जगाधरी झंडा चौक से पत्थरों वाला बाजार व 28 अक्तूबर को संतपुरा गुरुद्वारा से एमएलएन कॉलेज तक सफाई की जाएगी।ambala today news: पढ़िए खबर: सौ निगम कर्मचारियों ने सफाई कर शहर के पार्कों को किया चकाचक

TODAY NEWS: स्पेशल स्टोरी: पति की पत्नी भक्ति, पत्नी की तीन फुट की मूर्ति लगाकर बनवाया मंदिर, अब सुबह शाम करते हैं पूजा

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.