वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ambala today news: पढ़िए खबर: चलो जलाएं दीप वहां, अभी तक जहां अंधेरा है मुहिम के तहत पांच वार्डों के सफाई कर्मचारियों को बांटे दिये

अंबाला कवरेज @ यमुनानगर। दीवाली पर इस बार नगर निगम के सभी सफाई कर्मचारियों के आशियाने मिट्टी के दियों से रोशन होंगे। नगर निगम मेयर मदन चौहान द्वारा चलाई गई चलो जलाएं दीप वहां, अभी तक अंधेरा है जहां, मुहीम के तहत वीरवार को निगम के पांच वार्डों के सफाई कर्मचारियों को दिए वितरित किए गए। इस दौरान उन्हें दीपावली पर केवल मिट्टी के दियों से घर को रोशन करने का आग्रह किया गया। सफाई कर्मचारियों ने भी इस बार दीवाली पर केवल मिट्टी के दियों से ही घर को रोशन करने का निर्णय लिया।

बता दें कि नगर निगम मेयर मदन चौहान ने बीते रविवार को चलो जलाएं दीप वहां, अभी तक अंधेरा है जहां मुहिम चलाई थी। मुहिम के तहत मेयर मदन चौहान द्वारा ट्विनसिटी के आर्थिक रूप से कमजोर कुम्हारों से दिये खरीदे है। इन दियों को समाज के सभी वर्गों के लोगों को वितरित किया जा रहा है। ताकि दीपावली पर ऐसे घरों में भी दीप जले, जहां धन की कमी से दीप नहीं जलाएं जाते। इस मुहिम का उद्देश्य गरीब वर्ग के कुम्हारों का उत्थान करना व हर घर को दीपावली पर रोशन करना है। मुहिम के तहत जहां निगम के हर वार्ड में जाकर लोगों को दिये वितरित किए जा रहे हैं, वहीं, मेयर हाउस में भी लोगों को दिए वितरित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को मेयर मदन चौहान के आदेशानुसार कार्यकर्ता अरविंद शर्मा, रिशू शर्मा, राकेश कुमार व अन्य द्वारा नगर निगम के वार्ड नंबर एक से पांच तक सफाई कर्मचारियों को दिए वितरित किए गए। इस दौरान जगाधरी के मिल्ट्री ग्राउंड, झंडा चौक, हनुमान गेट, पुरानी सब्जी मंडी, प्रकाश चौक व अन्य स्थानों पर एकत्रित हुए सफाई कर्मचारियों को 16-16 मिट्टी के दिये वितरित किए गए। इस दौरान कर्मचारियों से आग्रह किया गया कि वे दीपावली व अन्य पर्वों पर मिट्टी के दिए जलाकर ही घर को रोशन करें। ता‌कि आर्थिक रूप से कमजोर हल्तशिल्पकार कुम्हारों का उत्थान किया जा सके।Ambala today news: पढ़िए खबर: चलो जलाएं दीप वहां, अभी तक जहां अंधेरा है मुहिम के तहत पांच वार्डों के सफाई कर्मचारियों को बांटे दिये

Ambala today news: पढ़िए खबर: डेंगू से बचाव को लेकर रात को भी फोगिंग कर रहे निगम कर्मी, क्या आपके वार्ड में हुई फोगिंग

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment