वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ambala Today News : किसानों ने फिर निकाली ट्रेक्टर रैली, जगह जगह पर हुआ स्वागत

अंबाला कवरेज @ अंबाला। 3 कृषि कानूनों के खिलाफ जीती लड़ाई को 1 साल पूरा होने पर अंबाला में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च निकाल विजय दिवस के रूप में मनाया। किसानों का कहना है कि वे इस ट्रैक्टर मार्च के जरिये अपनी एकता भी दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा उन्होंने पूरी लड़ाई अभी जीती नही है। इस दौरान किसानों ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अंबाला शहर नई अनाज मंडी से शुरू होकर ट्रेक्टर रैली अंबाला शहर व कैंट के विभिन्न बाजारों से होते हुए कैंट अनाज मंडी में जाकर समाप्त हुई।

ambala today news गृह मंत्री अनिल विज के प्रयासों से डिफेंस कालोनी बांध रोड का किया जाएगा निर्माण, सेना के साथ सहमति बनी

भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के अध्यक्ष अमरजीत सिंह व वजिंद्र कंबोज ने कहा कि 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की लड़ाई 1 साल चली थी उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद किसानों की मांगों को मानने का एलान 19 नबम्बर को किया। जिसके बाद किसान दिल्ली के बार्डरो से वापिस लौटे। आज उसी जीत की खुशी को किसानों ने अंबाला में ट्रैक्टर मार्च निकाल जाहिर किया और इस दिन को विजय दिवस के रूप में मनाया। भगत सिंह किसान यूनियन ने ट्रैक्टर मार्च के जरिए शक्ति प्रदर्शन किया और सैंकड़ो ट्रैक्टर सड़कों पर उतारे। किसान नेताओं का कहना काफी संघर्ष के बाद उन्हें यह जीत मिली थी 700 किसानों ने इसमये कुबार्नी दी थी। आज वे ट्रैक्टर मार्च निकाल रहे है और अपनी जागरूकता भी दिखा रहे हैं। कृषि कानून यदि लागू होते तो वे अपना सब हक जमीनों से खो देते। किसान नेताओं ने कहा अभी पूरी लड़ाई जीती नही गयी है जब तक किसान सुखी नही हो जाता तब तक किसान आहुति देते रहेंगे।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें