वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news पढ़िए खबर: प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हिपा करेगा इस नए कोर्स का आरंभ

अमित कुमार
अंबाला कवरेज@ चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में नैतिकता व सेवा भाव की भावना को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, गुरुग्राम में नए कोर्स आरंभ करें। इन कोर्स का उद्देश्य अधिकारियों-कर्मचारियों व जनमानस के बीच अपनेपन का भाव विकसित होगा। उन्होंने यह बात सोमवार को देर सांय गुरुग्राम के स्वर्ण जयंती लोक निर्माण विश्रामगृह में हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) के कामकाज की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही। श्री मनोहर लाल ने कहा कि मानव आचरण में जनसेवा के भाव को बनाए रखना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। ऐसे में प्रशासनिक कामकाज में भी नैतिकता व सेवा भाव की अनिवार्यता समय के साथ महसूस भी की जा रही है। ऐसे में नए कोर्स के माध्यम से अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशासन में नैतिक व्यवहार की मूल बातें सिखाई जाएंगी। हर कोर्स के उपरांत सभी को नैतिकता से जुड़ा साहित्य भी दिया जाएगा। ambala today news पढ़िए खबर: प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हिपा करेगा इस नए कोर्स का आरंभ

ambala today news हरियाणा की बेटी शेफाली और पूरी क्रिकेट टीम पर प्रदेश व देश को गर्व: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल भी वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। हिपा की महानिदेशक चंद्रलेखा मुखर्जी ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान हिपा में 541 कोर्स प्रस्तावित किए गए थे, जिनमें 376 कोर्स पूर्ण हो चुके हैं। साथ ही नैतिकता से जुड़े 22 कोर्स का ब्लूप्रिंट भी तैयार कर लिया गया है। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त कला रामचंद्रन, मुख्यमंत्री के पब्लिक सेफ्टी एडवाइजर अनिल राव, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, हिपा की अतिरिक्त निदेशक रेखा दहिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।ambala today news पढ़िए खबर: प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हिपा करेगा इस नए कोर्स का आरंभ

ambala today news निर्यात, मोटा अनाज व रोजगार सृजन को प्रोत्साहन देने पर बजट में देंगे ध्यान : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment