अम्बाला कवरेज @ यमुनानगर। शहर को बेसहारा गोवंशों से मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का अभियान जोरों पर है। दोनों जोन में नगर निगम की टीमें बेसहारा पशुओं को पकड़ने में जुटी है। बुधवार को दोनों जोन में निगम द्वारा दर्जनों बेसहारा पशुओं को पकड़ा। पशुपालन विभाग की मदद से इन पशुओं पर टैग लगाया गया। इसके बाद इन्हें गोशाला में छोड़ा गया। शहरवासी नगर निगम के व्हाट्सएप नंबर 7082410824 पर बेसहारा पशुओं की फोटो खींचकर लोकेशन समेत भेजकर इन्हें पकड़वा सकते हैं। जब तक शहर बेसहारा पशुओं से मुक्त नहीं हो जाता, तब तक निगम का यह अभियान जारी रहेगा।निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर बेसहारा गोवंशों का पकड़ने के लिए जोन एक में सीएसआई सुनील दत्त व जोन दो में सीएसआई हरजीत के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। इसके बाद निगम द्वारा शहर में खुले में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में बनी टीम ने जोन एक में काली मंदिर रोड जगाधरी, सिविल रोड व अन्य मार्गों से बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला पहुंचाया गया। इसी तरह सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने जोन दो में वार्ड नंबर 15 के औद्योगिक क्षेत्र में अभियान चलाकर सात गोवंशों को पकड़ा। इनमें से कई पशुओं को व्हाट्सएप पर आई फोटो देखकर पकड़ा गया। निगम कर्मियों ने रस्सियों के माध्यम घेरा डालकर इन गोवंशों को पकड़ा। उन्हें निगम के वाहन में चढ़ाया गया। इसके बाद उन्हें विभिन्न गौशालाओं में पहुंचाया गया। सीएसआई हरजीत सिंह ने बताया कि निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर बेसहारा पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया गया है। शहर में बेसहारा पशु मुक्त बनाने के लिए सभी बेसहारा पशुओं को पकड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी खुले में अपने पशु न छोड़े। यदि अब कोई भी शहरवासी गोवंशों का इस्तेमाल करने के बाद उन्हें खुले में छोड़ता है तो उस पर 51 सौ रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि उन्हें शहरी क्षेत्र में कहीं भी कोई बेसहारा पशु दिखाई दे तो उसकी फोटो खींचकर पते या लोकेशन समेत निगम के व्हाट्सएप नंबर 7082410524 पर भेजे। निगम की टीम तुरंत मौके पर भेजकर बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला पहुंचाया जाएगा।ambala coverage ट्विनसिटी में घूम रहे दर्जनों बेसहारा गोवंशों को निगम ने पकड़ा, टैग लगाकर गौशाला पहुंचाया
ambala coverage ट्विनसिटी में घूम रहे दर्जनों बेसहारा गोवंशों को निगम ने पकड़ा, टैग लगाकर गौशाला पहुंचाया
और पढ़ें

Ambala Today News : अंबाला का एक सरकारी स्कूल ऐसा भी जो प्राइवेट स्कूलों को भी देता है मात!
February 20, 2026
12:07 pm
No Comments

डीईईओ ज्योति सभ्रवाल बोली, सरपंच ने गिराई दीवार, फिर भी विभागीय अधिकारी शिकायत करने को नहीं तैयार!
February 12, 2026
3:05 pm
No Comments

एसआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहा अटैचमेंट का खेल, नामी स्कूलों के बच्चों का बोर्ड में भेजा जाता है दाखिला
February 7, 2026
3:23 pm
No Comments

ambala coverage news भाजपा जिला कार्यालय में अम्बाला शहर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
July 19, 2025
4:49 pm
No Comments

ambala coverage news साइबर धोखाधड़ी से बचने हेतु अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रखे मजबूत पासवर्ड
July 19, 2025
4:45 pm
No Comments

ambala coverage 19 july 2025
July 19, 2025
4:36 pm
No Comments

ambala coverage 18 july 2025
July 18, 2025
4:36 pm
No Comments

ambala coverage news धूलकोट को मिली 70 लाख की सौगात,पूर्व मंत्री गोयल के प्रतिनिधि रितेश ने की विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत
July 18, 2025
3:55 pm
No Comments
और पढ़ें
The Fastest Way To Ai. Secuere Your Business
April 21, 2026
3:34 am
No Comments

Ambala Today News : अंबाला का एक सरकारी स्कूल ऐसा भी जो प्राइवेट स्कूलों को भी देता है मात!
February 20, 2026
12:07 pm
No Comments

डीईईओ ज्योति सभ्रवाल बोली, सरपंच ने गिराई दीवार, फिर भी विभागीय अधिकारी शिकायत करने को नहीं तैयार!
February 12, 2026
3:05 pm
No Comments

एसआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहा अटैचमेंट का खेल, नामी स्कूलों के बच्चों का बोर्ड में भेजा जाता है दाखिला
February 7, 2026
3:23 pm
No Comments

ambala coverage news भाजपा जिला कार्यालय में अम्बाला शहर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
July 19, 2025
4:49 pm
No Comments

ambala coverage news साइबर धोखाधड़ी से बचने हेतु अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रखे मजबूत पासवर्ड
July 19, 2025
4:45 pm
No Comments

ambala coverage 19 july 2025
July 19, 2025
4:36 pm
No Comments

ambala coverage 18 july 2025
July 18, 2025
4:36 pm
No Comments