वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWSरिहायशी भवन का नक्शा पास करवाकर बनाई जा रही दो दुकानें निगम ने की सील

अम्बाला कवरेज @ यमुनानगर। वार्ड 16 की लेबर कॉलोनी में अवैध रूप से बनाई जा रही दो दुकानों को नगर निगम की टीम ने सील कर दिया। यहां रिहायशी भवन का नक्शा पास करवाकर व्यावसायिक गतिविधि के लिए दुकानों का निर्माण किया गया था। भवन मालिक द्वारा निगम की कुछ जमीन पर भी कब्जा किया हुआ था। निगमायुक्त आयुष सिन्हा व संयुक्त निगमायुक्त नीलम मेहरा के निर्देशों पर एटीपी दीपक सुखीजा व बीआई नरेश दहिया की टीम ने गांधी नगर थाना पुलिस की मदद से अवैध रूप से बनाए जा रही दोनों दुकानों को सील किया।नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर शहर से अवैध कब्जे व अनधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है। कुछ दिन पहले संयुक्त निगम आयुक्त नीलम मेहरा के पास वार्ड 16 की लेबर कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा अवैध निर्माण करने की शिकायत आई थी। मामले में कार्रवाई को लेकर निगम एटीपी दीपक सुखीजा व बीआई नरेश दहिया व अन्य कर्मियों की टीम गठित की गई। दीपक सुखीजा की टीम ने मौके का मुआयना किया। जांच करने पर लेबर कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा दो दुकानों का निर्माण किया हुआ मिला। जब दुकानदार द्वारा दिए गए दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला कि रिहायशी कार्य के लिए भवन का नक्शा पास किया हुआ था। जबकि यहां अवैध रूप से व्यावसायिक कार्य के लिए दो दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। इस संबंध में भवन बनाने वाले को नोटिस जारी किया गया। लेकिन उसने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद निगमायुक्त के निर्देशों पर भवन को सील करने के आदेश जारी किए गए। भवन सील करने के लिए एटीएम दीपक सुखीजा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में दीपक सुखीजा के साथ भवन निरीक्षक नरेश दहिया, गांधी नगर थाना पुलिस व अन्य कर्मचारी शामिल किए गए। टीम ने मंगलवार दोपहर को भवन की दोनों दुकानों को सील कर दिया गया। दुकानें सील करने के बाद नोटिस चस्पाया गया कि यदि भवन मालिक द्वारा बिना निगम की अनुमति के सील को खोला तो उस पर विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।एटीपी दीपक सुखीजा का कहना है कि जांच में सामने आया है कि भवन मालिक ने रिहायशी इस्तेमाल के लिए नक्शा बनवाकर व्यावसायिक गतिविधि किए जाने के लिए दुकानें बनाई थी। दोनों दुकानों को सील कर दिया गया है। दुकानदार ने निगम की कुछ जमीन पर भी कब्जा किया हुआ था। उनका कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम प्रशासन सख्त है। उनकी टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। लोग भी अवैध निर्माण की सूचना दें। ऐसे निर्माणों को तोड़ा जाएगा। इस मामले में पूरी सख्ती बरती जा रही है। कहीं पर भी अवैध निर्माण व अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा।AMBALA COVERAGE NEWSरिहायशी भवन का नक्शा पास करवाकर बनाई जा रही दो दुकानें निगम ने की सीलAMBALA COVERAGE NEWS हर वार्ड में लगेंगे संपत्ति सत्यापित शिविर, अब तक 24 प्रतिशत संपत्तियां सत्यापित
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.

Массаж в известных Карловых Варах — представляет собой отличный способ отдохнуть и восстановить общее состояние. Каждый стиль отражает традициях и талантливых специалистов. В Карловых Варах вы открыть многообразные курсы массажа, предлагающие манипуляции с ароматами, подводный массаж и различные методы. Отправляйтесь в центр массажа в Карловых Варах и попробуйте уникальными ощущениями.

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.