वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news पढ़िए खबर: केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कोविड-19 के चलते जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर क्या जारी किए दिशा-निर्देश

चण्डीगढ़(अंबाला कवरेज)  कोविड-19 के चलते केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार हरियाणा सरकार ने विभिन्न जिलों में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन का कार्यक्रम जारी किया है। राज्यस्तरीय ध्वजारोहण का कार्यक्रम हरियाणा राज भवन चण्डीगढ़ में होगा जहां पर राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए एट होम कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी परिपत्र अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला गुरूग्राम में ध्वजारोहण करेंगे।

ambala today news पढ़िए खबर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्यो कहा कि पंचायती राज संस्थानों को 73वें संविधान संशोधन के अनुसार जितना सशक्त किया जाना चाहिए था, उतना हरियाणा में हुआ नहीं

विधानसभा अध्यक्षज्ञान चंद गुप्ता अम्बाला, उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा भिवानी, शिक्षा मंत्री कवंर पाल फरीदाबाद, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा पलवल, बिजली मंत्री रणजीत सिंह हिसार, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जय प्रकाश दलाल नारनौल, और सहकारिता मंत्री डॉ.बनवारी लाल कुरूक्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।इसी प्रकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव रेवाड़ी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा जींद, पुरातत्व-संग्रहालय एवं श्रम-रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक रोहतक तथा खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह करनाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। अम्बाला मंडल के आयुक्त यमुनानगर में, करनाल मंडल के आयुक्त पानीपत में, रोहतक मंडल के आयुक्त झज्जर में, फरीदाबाद मंडल के आयुक्त नूंह में, हिसार मंडल के आयुक्त सिरसा में, फतेहाबाद के उपायुक्त फतेहाबाद में, कैथल के उपायुक्त कैथल में, सोनीपत के उपायुक्त सोनीपत में तथा चरखी दादरी के उपायुक्त चरखी दादरी में ध्वजारोहण करेंगे।

ambala today news पढ़िए खबर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्यू कहा कि भविष्य में किसी भी समय मास्क चालान की राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी जाएगी

 

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें