ambala today news मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले अंबाला नगर निगम कर्मचारी,गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपी का निगम में नाम जस्सा
अंबाला कवरेज@ अंबाला। नगर निगम के कर्मचारी को पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने के मामले में गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
नगर निगम के रिकॉर्ड में आरोपी का नाम जस्सा, पुलिस को बताया जसबीर पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने के मामले में आरोपी को पकड़ा है वे नगर निगम में सफाई कर्मचारी के पद पर काम करता है ओर नगर निगम के रिकॉर्ड में उसका नाम जस्सा पुत्र मदन लाल है, वही जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसने पुलिस को अपना नाम जसबीर बताया है।
कर्मचारी गिरफ्तार, नगर निगम में हो रही चर्चा
पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी मामले में पकड़े गए आरोपी जसबीर (जस्सा) को लेकर नगर निगम में पूरा दिन इस बात पर चर्चा होती रही कि अब इस मामले में नगर निगम अपनी तरफ से क्या कार्रवाई करता है। उधर पुलिस का कहना है कि इस मामले बारे नगर निगम को अवगत करवाया जाएगा। ambala today news मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले अंबाला नगर निगम कर्मचारी,गिरफ्तार

ambala coverage 05 july 2022

यह था मामला
एसपी जशनदीप सिंह रंधावा के निर्देशानुसार अंबाला पुलिस द्वारा नशा तस्करी को रोकने हेतू चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला शहर क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग-44 सर्विस रोड नजदीक ठेका से नशा तस्करी के मामले में 06 जुलाई 2022 को पुलिस ने सूचना के आधार पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी विशाल निवासी गाँव श्यामदो कैम्प राजपुरा थाना शहर राजपुरा जिला पटियाला पंजाब को 21 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया, जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह यह हैरोइन आरोपी जसबीर निवासी डेहा कालोनी अंबाला शहर से खरीद कर लाया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना अंबाला शहर में मामला दर्ज किया जिन्हें माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
05 जुलाई 2022 को अंबाला शहर के पुलिस चौंकी नंबर 4 के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है। सूचना के आधार पर पुलिस दल ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अंबाला शहर क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग-44 सर्विस रोड ठेका के पास नाकाबन्दी की। नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपी की तलाशी लेने पर उससे 21 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।
कोट्स
मादक पदार्थों की तस्करी मामले में पुलिस ने गतदिवस दो आरोपियों को पकड़ा है, जिसमें एक आरोपी विशाल निवासी गाँव श्यामदो कैम्प राजपुरा थाना शहर राजपुरा जिला पटियाला पंजाब का है जिसको हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है ओर उसके बताने पर जसबीर निवासी डेहा कालोनी अंबाला शहर को गिरफ्तार किया गया है। पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। नगर निगम में भी इस मामले को अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा ओर आरोपी का नाम जसबीर उर्फ जस्सा हो सकता है।
गुरमेल सिंह, इंचार्ज, चार नंबर। ambala today news मादक पदार्थ की सप्लाई करने वाले अंबाला नगर निगम कर्मचारी,गिरफ्तार

ambala coverage 05 july 2022

Leave a Comment

और पढ़ें