ambala today news नियमित हुई कॉलोनियों के बहुरेंगे दिन, नगर निगम साढ़े सात करोड़ के करवाएंगा विकास कार्य

3

यमुनानगर। हाल ही में नगर निगम की नियमित हुई कॉलोनियों के जल्द ही दिन बहुरेंगे। नगर निगम इन कॉलोनियों में करोड़ों रुपये के अनेक विकास कार्य करवाने जा रहा है। इन कॉलोनियों में करोड़ों रुपये की लागत से जहां लंबे समय से कच्ची पड़ी गलियां पक्की सड़कों में तबदील होगी। वहीं, पानी की निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम की ओर से इन कॉलोनियों में 28 विकास कार्य पर 7 करोड़ 54 लाख 17 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही टेंडर अलॉट कर निर्माण शुरू किए जाएंगे।नगर निगम वार्ड नंबर 20 की ससौली माजरी में 24 लाख 90 हजार की लागत से विभिन्न नालियों का निर्माण किया जाएगा। इसी तरह आर्यनगर में 24.88 लाख, शिवपुरी कॉलोनी में 31.82 लाख रुपये, अमरपुरी कॉलोनी में 30.71 लाख रुपये व 28.58 लाख रुपये में विभिन्न गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। इन‌‌के अलावा वार्ड नंबर 19 में ही वर्कशॉप चुंगी से विष्णु नगर नाला तक 15.30 लाख की लागत से आरसीसी पाइप डाला जाएगा। वार्ड नंबर 19 के रामनगर व विष्णु गार्डन में 49.03 लाख, गांव खेड़ा फार्म में 5.18 लाख, तारापुरी कॉलोनी में 3.82 लाख, विष्णु नगर में 6.23 लाख व वार्ड नंबर 21 की शिवपुरी ए में 49.43 लाख, वार्ड नंबर 21 में कैप्टन पैलेस के पास के पास 34.46 लाख रुपये की लागत से विभिन्न गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा।

Ambala Today News : बढती जनसंख्या देश के लिये एक चिन्ता का विषय:शिक्षा मंत्री कंवर पाल

वार्ड नंबर 18 में गांव पृथ्वीनगर व नानक नगर में 24.62 लाख, नंदा कॉलोनी में 39.19 लाख, जोडिया नाका के पास 49.97 लाख, गांव औरंगाबाद, पताशगढ़ व इशोपुर में 49.24 लाख, जवाहर नगर में 20.97 लाख, नंदा कॉलोनी में 32.87 लाख, पृथ्वीनगर में 30.65 लाख, अंबेडकर नगर में 33.57 लाख व वार्ड नंबर 15 में 22.54 लाख की लागत से विभिन्न गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। वार्ड के पृथ्वी नगर में फर्कपुर फाटक से गुरुद्वारा तक 10.90 लाख रुपये में पानी की निकासी को आरसीसी पाइप डाले जाएंगे। इसी तरह वार्ड नंबर 18 के फर्कपुर में मंडेबर रोड से शमशान घाट तक 27.42 लाख की लागत से गली का निर्माण किया जाएगा। वार्ड नंबर 14 में माझा मोटर्स गैराज से श्री दुर्गा ग्लास और श्री दुर्गा ग्लास से कालडा रेडिएटर वर्कर्स सहारनपुर रोड तक 7.26 लाख रुपये की लागत से पीवीसी पाइप लाइन डाली जाएगी। वार्ड नंबर 13 के पुराना हमीदा में 47.06 लाख रुपये से

Ambala Today News : बागवानी फसलों की पैदावार के लिए किसानों को दिया जा रहा है अनुदान,सरकार कर रही है बागवानी में किसानों की आय दोगुनी करने का प्रावधान-डीसी मुकुल कुमार

जामपुर में 13.14 लाख बनेगी वाल्मीकि चौपाल, 28.62 लाख से मंडेबरी के श्मशान घाट का होगा विकासः

नगर निगम के वार्ड नंबर 18 के गांव जामपुर मंडेबर में 13.14 लाख की लागत से वाल्मीकि चौपाल का निर्माण किया जाएगा। इससे समाज के लोगों को विवाह समारोह, शोक सभाएं, धार्मिक व समाजिक कार्यक्रम करने के लिए निर्धारित स्थान मिल जाएगा। वहीं, वार्ड नंबर 19 के मंडेबरी गांव के श्मशान घाट में 28.62 लाख की लागत से पक्का रास्ता, बैठने का स्थान व पीने के पानी का इंतजाम किया जाएगा। शहर का सबसे व्यस्त छोटी लाइन मार्ग जल्द ही चकाचक होगा। नगर निगम की ओर से इसका सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। जिसपर नगर निगम की ओर से 87.99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मार्ग पर जहां जीएनजी कॉलेज, डीएवी कॉलेज व अन्य संस्थान व स्कूल है। इसके अलावा मार्ग पर कई नामचीन दुकानें है। दुकानों पर खरीदारी करने व संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए रोजाना हजारों की संख्या में युवा यहां आते है। अ‌धिकतर दो पहिया वाहन चालक इसी मार्ग से निकलते है। नगर निगम जल्द ही इस सड़क को बनाने जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर जारी किया है। टेंडर अलॉट होते ही निर्माण शुरू किया जाएगा।

वर्जन

ट्विनसिटी के विकास के लिए नगर निगम प्रयासरत है। हर वार्ड में विकास कार्य करवाए जा रहे है। नियमित हुई कॉलोनियों का जल्द ही विकास होगा। इनके विकास के लिए नगर निगम लगभग साढ़े सात करोड़ के टेंडर जारी किए गए है। टेंडर अलॉट होते ही कॉलोनियों में विकास कार्य करवाए जाएंगे।

– मदन चौहान, मेयर, नगर निगम, यमुनानगर-जगाधरी।


AMBALA TODAY NEWS: विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपए हड़प लिए

About Post Author

Leave a Comment

और पढ़ें
%d bloggers like this: