वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पढ़िए खबर:जिला में सम्भावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिये सभी प्रकार की तैयारियां पूरी:डीसी मुकुल कुमार

यमुनानगर। बरसात के मौसम के दौरान जिला प्रशासन संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद है और प्रशासन द्वारा हर प्रकार की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।  यह जानकारी देते हुए डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि प्रशासन द्वारा बरसात के मौसम में जिला के उतरी क्षेत्र से जुड़े पहाडी कैंचमैंट एरिया तथा हिमाचल प्रदेश व उत्तराखण्ड में अचानक अधिक वर्षा होने के कारण जिला में सम्भावित बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिये सभी प्रकार की तैयारियां पूरी हैं व जिला में सम्भावित बाढ़ जैसी स्थिति पर दिन-रात नजर रखने के लिए जिला सचिवालय में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इस बाढ़ नियंत्रण कक्ष में लगे टेलीफोन नम्बर 01732-237801 व फैक्स सहित 01732-237850 पर किसी भी समय सम्भावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बारे में सूचना देकर सहायता प्राप्त की जा सकती है। जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के इंचार्ज जिला राजस्व अधिकारी अभिषेक बिबियान है। इसके अतिरिक्त सब डिवीजन स्तर पर जगाधरी, बिलासपुर व रादौर, तहसील कार्यालय छछरौली तथा जल सेवाएं मण्डल जगाधरी के कार्यालय व हथनी कुंड बैराज में भी बाढ़ नियंत्रण कक्षों की स्थापना की गई है।
डीसी मुकुल कुमार ने जिलावासियों से अपील की है कि वे बरसात के मौसम में स्वयं या अपने परिवार के सदस्यों को विशेषकर बच्चों को नदियों, नहरों, नालों व तालाबों की ओर न जाने दें, क्योंकि बरसात के मौसम में नदियों, नहरों, नालो व तालाबों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है व कोई भी अनहोनी हो सकती है। अत: सभी को सावधान रहना जरूरी है। उन्होंने किसानों व मजदूरों से भी अपील की है कि वे बरसात के मौसम के दौरान नदियों के बीच टापू में स्थित खेतों एवं डेरों में जाने की लिए भी सावधानी बरते।
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि जिला सचिवालय में स्थापित जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 24 घण्टें भिन्न-भिन्न सरकारी विभागों के योग्य एवं कर्मठ अधिकारियों/कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है, जो अलग-अलग शिफ्टों में डयूटी पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्षों पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी जिला के उत्तरी छौर के पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक वर्षा होने के कारण नदियों के जल स्तर में अचानक वृद्धि होने से किसी क्षेत्र में सम्भावित बाढ़ जैसी स्थिति की जानकारी जिला के उच्च अधिकारियों को तुरंत देगें ताकि जिला प्रशासन तुरंत बाढ़ बचाव कार्यो में पूरी मुश्तैदी से जुट सकें।
डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि कार्यकारी अभियंता जल सेवाएं मण्डल जगाधरी के कार्यालय जो कि नहर कालोनी में स्थित है, में भी बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका टेलीफोन नम्बर 01732-237837 है व मोबाइल नम्बर 99889-68203 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त हथनी कुंड बैराज में भी बाढ़ चेतावनी कक्ष बनाया गया है और इन बाढ़ चेतावनी कक्षों से नदियों में बढ़ रहे जल स्तर की मात्रा की पूरी जानकारी होगी और यह बाढ़ चेतावनी कक्ष जिला के अधिकारियों को जल स्तर की मात्रा की समय-समय पर पूरी जानकारी देगें। उन्होंने बताया कि मानसून के मौसम में अधिक वर्षा होने के कारण जिला के किसी भी हिस्से में सम्भावित बाढ़ जैसी स्थिति के दौरान बाढ़ राहत कार्यो में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी व बरती गई किसी भी प्रकार की अनियमितता के लिए सम्बन्धित विभाग के अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होगें। डीसी मुकुल कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी बरसात के मौसम के दौरान बिना अनुमति के अपना मुख्यालय न छोड़े व अपने अपने मोबाइल फोन हमेशा चालू हालत में रखें तथा अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी सतर्क रखे ताकि बाढ़ जैसी संभावित आपदा से बचने के लिए सभी की सेवाएं ली जा सके।  डीसी मुकुल कुमार ने यह भी बताया कि सब डिवीजन कार्यालय रादौर में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के इंचार्ज तहसीलदार रादौर को बनाया गया है व इस बाढ़ नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नम्बर 01732-283899 है। उन्होंने बताया कि सब डिवीजन कार्यालय बिलासपुर में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के इंचार्ज तहसीलदार बिलासपुर को बनाया गया हैं और इस बाढ़ नियंत्रण कक्ष का टेलीफोन नम्बर 01735-273837 है व मोबाइल नम्बर 94163-76563 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार छछरौली के तहसील कार्यालय में स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 01735-277339 है और इस बाढ़ नियंत्रण कक्ष के इंचार्ज छछरौली के तहसीलदार हैं।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.